..................... Sara Ali Khan reveals Saif Ali Khan's reaction to her working with Akshay Kumar | 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी सारा अली खान, बताया डैड सैफ अली खान का कैसा था रिएक्शन - Hindi Filmibeat

'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी सारा अली खान, बताया डैड सैफ अली खान का कैसा था रिएक्शन

निर्माता- निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में सारा अली खान और अक्षय कुमार साथ नजर आ रहे हैं। इन दोनों कलाकारों के एक साथ होने पर काफी चर्चा चल रही है। वहीं, इस बीच सारा ने रिवील किया कि जब उनके पिता सैफ अली खान को पता चला कि वो अक्षय के साथ काम करने वाली हैं, तो उनका रिएक्शन कैसा रहा!

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए सारा अली खान ने बताया कि जब सैफ को पता चला कि 'अतरंगी रे' में अक्षय के साथ काम कर रही हूं.. तो उन्होंने कहा कि "अक्षय ग्रेट हैं और उम्मीद है कि उनके साथ काम करके तुम्हे बहुत अच्छा लगेगा.."

sara-ali-khan-on-working-with-akshay-kumar

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। जैसे कि ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, आरजू आदि। उन्हें आखिरी बार 2008 में टशन में साथ देखा गया था। एक समय पर इनकी जोड़ी सुपरहिट रही थी। सिर्फ ऑन स्क्रीन ही नहीं, ऑफ स्क्रीन भी अक्षय और सैफ सालों से काफी अच्छे दोस्त रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X