Baaghi 3: इस एक्ट्रेस ने लगाई हैट्रिक, टाइगर के साथ करेंगी रोमांस, 2019 का बड़ा धमाका

साल 2018 बॉलीवुड के लिए कई सप्राइजेज से भरा रहा। इसी साल इंडस्ट्री में कई नई एंट्रीज भी हुई हैं। इनमें से कुछ एंट्री ऐसी भी हैं कि जिन्होंने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस जीता बल्कि पहली नजर में ही ऑडिएंस का दिल भी जीत लिया। ऐसी ही एंट्री लेने वाली एक स्टारकिड अपनी पहली फिल्म की रिलीज के बाद जबरदस्त सुर्खियों में हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक ही महीने में उनकी दूसरी फिल्म भी आने वाली है और तो और हाल ही में उनकी तीसरी फिल्म भी लगभग तय हो गई है और वो भी टाइगर श्रॉफ के साथ।

[B'day Spcl: हड्डीतोड़ है इनका एक्शन, बॉलीवुड में इन्होंने की HOT दिखने की शुरुआत, एकदम जबरदस्त]

अगर आप अब तक नहीं समझे तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं सैफ अली खान की बिटिया सारा अली खान की.. सारा ने पहली ही फिल्म यानी केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ एंट्री ली। वहीं उनकी दूसरी फिल्म सिंबा रणवीर सिंह के साथ और अब तीसरी फिल्म टाइगर श्रॉफ के साथ आने वाली है। जी हां! खबरों की मानें तो सारा ने टाइगर की अगली बड़ी फिल्म बागी 3 में दिशा पटानी को रिप्लेस कर दिया है।

sara-ali-khan-replaced-disha-patani-tiger-shroff-film-baaghi-3

साजिद नडियाडवाला के बैनर तले बनने जा रही 'बागी 3' में सारा, टाइगर श्रॉफ के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए नाडियावाला हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर हायर करेंगे। फिल्म 2019 की शुरूआत में फ्लोर पर आ जाएगी। अगर कहें कि शुरूआत होते ही सारा का करियर आसमान पर पहुंच गया है तो गलत नहीं होगा। तो चलिए इसी बात पर आगे आपको बताते हैं उन स्टार किड्स के बारे में जो बॉलीवुड में एंट्री लेने को बेताब हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X