तुम्हारे साथ पहली बार कैमरे को देखा और चांद को भी: सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी पुण्यतिथि और उनके करीबी दोस्त, परिवार, फैन्स उन्हें याद कर भावुक यादें शेयर कर रहे हैं। सारा अली खान ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी यादें शेयर करते हुए लिखा - तुम्हारे साथ पहली बार कैमरे का सामना करने से लेकर पहली बार चांद और सितारों को टेलीस्कोप से देखने तक, सब कुछ बहुत खास था। मेरी ज़िंदगी में पहली बार कितनी चीज़ें आपकी वजह से हुईं।
Recommended Video
सुशांत को धन्यवाद करते हुए सारा ने लिखा - आपने मुझे जो इतनी खूबसूरत यादें दीं, उसके लिए धन्यवाद। वहीं भावुक होते हुए सारा ने लिखा - आज इस पूरे चांद की रात में बैठकर जब मैं सितारों को देख रही हूं तो मुझे यकीन है कि इन्हीं सितारों में आप भी कहीं बहुत तेज़ चमक रहे होंगे। और हमेशा चमकते रहेंगे। जय भोलेनाथ।

गौरतलब है कि सारा अली खान ने अपने करियर की शुरूआत, सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ के साथ शुरू किया था। इस दौरान, सारा और सुशांत की नज़दीकी के चर्चे भी मीडिया की सुर्खियां बने थे।

मुक्कू और मंसूर की कहानी
पिछले साल फिल्म केदारनाथ की एनिवर्सरी के मौके पर अभिषेक कपूर ने सुशांत की हथेली की एक तस्वीर शेयर की थी जहां सुशांत ने मंसूर के किरदार के बारे में नोट्स बनाए थे। इसके बाद ऐसा ही एक पन्ना, सुशांत की पर्सनल डायरी से फिर से वायरल हुआ। इस पन्ने पर सुशांत ने केदारनाथ में मंसूूर और मुक्कू यानि कि सारा अली खान की लव स्टोरी की गहराई को लिखकर समझने की कोशिश की है।

किरदार के बारे में लिखे थे नोट्स
सुशांत ने अपने नोट्स में लिखा है कि मंसूर का किरदार हर किसी को प्यार देने वाला है लेकिन वो खुद में बंद है। उसे ज़िंदगी में जो कमियां लगती हैं वो सारी कमियां उसके लिए मुक्कू पूरा करती है।साथ ही सुशांत ने ये भी लिखा कि कैसे मुक्कू की बहन वृंदा (इस किरदार को फिल्म में पूजा गौर ने निभाया है) समझाती है कि उन दोनों के प्यार से कोई खुश नहीं रहेगा। बस बहुत सारे लोगों का दिल टूटेगा।

सुशांत की हिट फिल्मों में से एक
केदारनाथ सारा अली खान की डेब्यू फिल्म थी और इसे उसी तरह प्रचारित किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं केदारनाथ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10.5 करोड़ की कमाई की थी। सारा के डेब्यू को लेकर जहां सुगबुगाहट थी वहीं सुशांत के कारण भी इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं।

दर्शकों की पसंद आई सुशांत - सारा की केमिस्ट्री
केदारनाथ ने पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ की कमाई थी जो कि बहुत शानदार नहीं था लेकिन फिर भी फिल्म के टिकने भर के लिए काफी था। केदारनाथ के पास बॉक्स ऑफिस पर टिकने का ज़्यादा समय नहीं था। फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज़ हुई थी। दिसंबर 2018 में बॉक्स ऑफिस पर ज़ीरो और सिंबा भी रिलीज़ हुईं। हालांकि सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था। दोनों की केमिस्ट्री के कारण फिल्म ने काफी यंग दर्शक बटोरे थे।

बेहद खास था सुशांत सारा का रिश्ता
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान का रिश्ता बेहद खास बताया जाता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे। सुशांत के निधन के बाद, सारा से भी NCB ने ड्रग्स केस में काफी पूछताछ की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में कहा था कि सारा अली खान ही ड्रग्स और शराब का इंतज़ाम करती थीं।

परेशानियों भरा रहा समय
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद, सारा अली खान को भी काफी समय तक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वो काफी समय तक फिल्मों और मुंबई से दूर, अपने परिवार के साथ वक्त बिताने चली गई थीं। इसके बाद सारा अली खान ने अपना पूरा समय अपने काम और सैर में लगा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications