..................... जब डेविड धवन से मिली सारा अली खान को डांट | Sara Ali Khan recalls when David Dhawan was angry at Varun but ‘vented’ at her on Coolie No 1 set - Hindi Filmibeat

'कुली नंबर 1' की शूटिंग के दौरान सारा अली खान को पड़ी थी डेविड धवन से डांट- वरुण थे वजह!

By Filmibeat Desk

वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'कुली नंबर वन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है, लेकिन इसका प्रमोशन दोनों स्टार जमकर कर रहे हैं। ट्रेलर लांच के दौरान सारा अली खान ने खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान एक दफा उन्हें डेविड धवन से डांट भी पड़ी थी।

'कुली नंबर 1' के वर्चुअल ट्रेलर लांच के दौरान सारा ने कहा, "हम 'मैं तो रस्ते से जा रहा था' गाने की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान डेविड गुस्सा हो गए और वह मुझ पर चिल्ला पड़े थे क्योंकि मैं शॉट के लिए तैयार थी, लेकिन कॉस्ट्यूम में कुछ लगाना था, जिसकी वजह से देरी हो रही थी।"

Sara Ali Khan

सारा ने आगे कहा, "वरुण वैन में कॉस्ट्यूम से जुड़ा कुछ काम कर रहे थे और डेविड सर उन पर नाराज हो गए क्योंकि शूट के लिए लेट हो रहा था। इस तरह वह गुस्सा तो वरुण पर थे लेकिन उन्होंने अपनी नाराजगी मुझ पर निकाल दी। हालांकि बाद में सब सही रहा।"

बता दें, कुली नंबर 1 अमेज़न प्राइम वीडियो पर 25 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में वरुण धवन और सारा अली खान के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, जॉन लीवर जैसे सितारे नजर आएंगे।

यह 1995 में आई डेविड धवन की ही फिल्म कुली नंबर 1 की ऑफिशल रीमेक है, जिसमें मुख्य किरदार में थे गोविंदा और करिश्मा कपूर। फिल्म सुपरहिट रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X