'गर्लफ्रेंड से तलाक कैसे लें?'- Sara Ali Khan ने अटपटे सवाल का दे डाला ऐसा जवाब, आ जाएगा मजा!

फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर खबरों का हिस्सा चल रही सारा अली खान की फिल्म को पसंद किया जा रहा है और इस फिल्म में उनके साथ विकी कौशल नजर आए हैँ। हालांकि इस वक्त वो एक वायरल वीडियो को लेकर खबरों में हैं जो कि धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है और लोग अपना रिएक्शन इस पर दे रहे हैं।
जी हां, सारा अली खान के इ वीडियो को देखकर आप भी हंसेगे और आपको पता चलेगा कि सारा अली खान पैपराजी से कितनी घुली मिली हैं। दरअसल इस वीडियो में पैपराजी को पोज देते हुए सारा अली खान एक अटपटा सवाल सुनाई पड़ता है जिसके बाद वो हैरान हो जाती हैं।
दरअसल सारा अली खान से एक पैप सवाल पूछता है कि, ''सारा जी, गर्लफ्रेंड से तलाक कैसे लें।'' इस पर हैरान सारा अली खान बोलती हैं, ''गर्लफ्रेंड से तलाक थोड़े ही लिया जाता है।'' अब ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। बता दें कि सारा अली खान अक्सर अपनी बयानों को लेकर छाई रहती हैं।
फिलहाल वो फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर चर्चा में हैं और फिल्म लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है। कहा जा रहा है कि उनकी फिल्म अच्छा कर रही है और हिट हो गई है।
सारा अली खान इसके बाद भी कई प्रोजेक्ट्स को लेकर सामने आने वाली हैं और अक्सर वो इसपर बात भी करती हैँ। सारा कितनी डाउन टू अर्थ इसपर भी बात होती है और जो लोग उनसे मिलते हैं वो अक्सर तारीफ ही करते हैं। फिलहाल आप देखिए सारा अली खान का ये वायरल वीडियो जिसमें उन्होने ये जवाब दिया है।


Click it and Unblock the Notifications