बॉलीवुड में ड्रग्स का मामला: दीपिका और श्रद्धा के बाद सारा अली खान भी NCB दफ्तर पहुंची, पूछताछ शुरू
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच शुरू हुई। जिसमें एक के बाद एक बड़े खुलासे हुए। ड्रग्स मामले को लेकर एनसीबी ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को पूछताछ के लिए तलब किया। जिसके बाद 25 सितंबर को रकुल प्रीत ने बयान दर्ज करवाया और फिर शनिवार को दीपिका पादुकोण व श्रद्धा कपूर के बाद सारा अली खान भी मुंबई के एनसीबी दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंची।
सारा अली खान एनसीबी दफ्तर पहुंच चुकी हैं। जिनसे पूछताछ शुरू हो चुकी है। वह सूट में इस दौरान नजर आईं। सोशल मीडिया पर ढेरों फोटो वीडियो भी सामने आईं। शनिवार को एनसीबी ऑफिस में टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस ड्रग्स कनेक्शन को लेकर पूछताछ के लिए पहुंची। पहला मौका होगा जब ड्रग्स मामले को लेकर ऐसी सख्ती से जांच की जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications