सारा अली खान पहुंची निजामुद्दीन औलिया की दरगाह, कव्वाली सुनी और जुमे की मुबारकबाद दी!

सारा अली खान इस समय अपनी फिल्म अतरंगी रे को लेकर खबरों में हैं और लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है। हाल ही में उन्होने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुद के कुछ वीडियो साझा किए। इन वीडियोज में अक्षय कुमार के साथ मस्ती कर रहीं हैं तो कहीं कव्वाली सुनती हुईं नजर आ रही हैं। सारा अली खान दिल्ली के निजामुद्दीन दरगाह में कव्वाली आनंद लेती हुईं दिख रहीं हैं और झूमती हुई नजर आ रहीं हैं।

सारा अली खन गाने 'कुन फया कुन' को सुनती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होने जुमा की मुबारकबाद दी है। उन्होने तस्वीर के साथ लिखा.. 'जुमा मुबारक।'

sara ali khan, सारा अली खान, अतरंगी रे

इसके अलावा उन्होने अतरंगी रे के अपने किरदार को लिखा है, निजामुद्दीन औलिया पहुंची रिंकू। सारा अली खान ने बैंगनी और हरे रंग की पारंपरिक पोशाक पहन रखी थी और काफी सुंदर लग रहीं थीं।

अभिनेत्री का दिल्ली आने का मकसद सिर्फ उनकी फिल्म अतरंगी रे का प्रमोशन है। काफी जल्दी फिल्म आपको देखने को मिलने वाली है। आनंद एल राय निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों ने इसको काफी प्यार दिया है।

इसके अलावा फिल्म के गाने भी काफी लोकप्रिय हुए हैं और पसंद किए जा रहे हैँ। अक्षय कुमार को लेकर खबर है कि इस फिल्म में वो एक कैमियो कर रहे हैं लेकिन लंबे समय के लिए वो नजर आएंगे। सारा अली खान के लिए फिल्म काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनको एक बड़ी हिट की तलाश है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X