उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची सारा अली खान, अमृता सिंह भी आईं नजर!
सारा अली खान को अक्सर किसी ना किसी स्थान पर आप पा सकते हैं, वो काफी घुमक्कड़ मानी जाती हैं। अपनी शूटिंग के दौरान भी कई बार देखा गया है कि वो मां अमृता सिंह के साथ घूमने निकल जातीं हैं। इस वक्त भी उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं है जिसमें वो अपनी मां और शानदार अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ नजर आ रहीं हैं। दरअसल सारा अली खान अपनी मां के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए पहुंची थीं।
सारा अली खान अक्सर किसी ना किसी मंदिर, दरगाह और गुरुद्वारे में नजर आती हैं और उन्होने कई बार कहा है कि वो सभी का सम्मान करतीं हैँ। सैफ अली खान की बेटी होने के कारण वो अक्सर ट्रोल भी की जाती हैं।

कई ऐसे ट्रोलर्स हैं जोकि सोशल मीडिया पर उनको मंदिर ना जाने की फर्जी नसीहत देते दिख जाते हैं। उज्जैन मंदिर में जाने के दौरान सारा अली खान ने सफेद सूट पहना था। वह मम्मी अमृता के साथ पोज देती नजर आईं, जो उनके गहरे नीले रंग के सूट में खूबसूरत लग रही थीं।
सारा ने तस्वीर को कैप्शन दिया था, "माँ और महाकाल #जयमहाकाल #जयभोलेनाथ"। खबर है कि मध्य प्रदेश में सारा अली खान अपनी फिल्म लुका छुपी 2 की शूटिंग के लिए पहुंची थीं और इसी मौके पर उज्जैन मंदिर में दर्शन की इच्छा जाहिर की थी।
सारा अली खान इस वक्त अपनी फिल्म अतरंगी रे को लेकर भी खबरों में हैं और उनको काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के लिए उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications