Sara Ali Khan फिर पहुंची केदारनाथ, लोगों को आ गई सुशांत सिंह राजपूत की याद!

सारा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत केदारनाथ से की थी और इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। हालांकि उस दौरान भी वो केदारनाथ मंदिर पहुंची थीं लेकिन उनके साथ अपना कोई पर्सनल कैमरामैन नहीं था।
इसको लेकर सारा अली खान ने एक पोस्ट किया है क्योंकि एक बार फिर से वो केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची हैं और उनकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि सारा अली खान ने कुछ तस्वीरें बर्फ और मंदिर से साझा की हैं और एक कैप्शन लिखा है।
उन्होने लिखा, ''मैं पहली बार इन जगहों पर आयी था- मैंने कभी कैमरा का सामना नहीं किया था, आज मैं इसके बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकती। मैं जो हूं उसे बनाने और मुझे वह सब देने के लिए धन्यवाद केदारनाथ जो मेरे पास है। बहुत कम लोग आपके पास आने के लिए पर्याप्त भाग्यशाली हैं, और मैं आभार और सराहना से भरा हुआ हूं कि मैं सिर्फ आपको धन्यवाद देने के लिए वापस आ सकती हूं। जय भोलेनाथ।''
सारा अली खान का ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह का रिएक्शन इसपर दे रहे हैं। सारा अली खान ने मंदिर के साथ साथ बर्फ और बाकी जगहों से भी तस्वीरें साझा की हैं और काफी शानदार लग रहीं हैं।
इसके अलावा तस्वीरें देखते ही लोग सुशांत सिंह राजपूत को याद करने लगे और कई तरह के कमेंट्स करने लगे थे। लोगों का कहना है कि सारा अली खान को देखकर उनको सुशांत की याद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications