अतरंगी रे की सफलता के लिए मां अमृता सिंह के साथ गुरुद्वारा पहुंची सारा अली खान!
सारा अली खान आनंद एल राय द्वारा निर्देशित अपनी आगामी रिलीज़ 'अतरंगी रे' के लिए तैयार हैं। फिलहाल एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली में हैं। अभिनेत्री ने आज अपने शेड्यूल में से कुछ समय निकाल कर अपनी मां अमृता सिंह के साथ दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा में आशीर्वाद लेने का फैसला किया। सारा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है,
जहां वे गुरुद्वारे के सामने नजर आ रही हैं। अपनी बहुप्रतीक्षित रिलीज़ से पहले, सारा ने फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने के लिए गुरुद्वारा में माथा टेका है।

उन्होंने ट्रेलर और अपने पहले सोलो सॉन्ग 'चक्का चक' में रिंकू के रूप में दर्शकों का दिल जीत लिया है। सारा 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 24 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी।
सारा अली खान ने इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा मेहनत की है और इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें भी सेट से साझा की थीं। आनंद एल राय इस फिल्म को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।
अक्षय कुमार को लेकर खबर थी कि इस फिल्म में वो लीड रोल नहीं कर रहे हैं बल्कि फिल्म सारा और धनुष पर ज्यादा फोकस करती है। फिलहाल फिल्म कैसा काम करती है वो तो 24 दिसंबर के बाद पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications