..................... Sara Ali Khan reached Goa with her film's assistant director Jehan Handa - Hindi Filmibeat

अपनी फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ गोवा पहुंची Sara Ali Khan,अफेयर की खबरों के बीच लीक हुई तस्वीरें

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan reached Goa: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की सक्सेस के बाद गोवा में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच सारा की जेहान हांडा के साथ कुछ प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

दरअसल सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कुछ ना कुछ फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। और वह कुछ दिनों से गोवा में चिल कर रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरों से बना एक कोलाज शेयर किया है। इस दौरान वह जेहान हांडा के साथ पोज देती हुई नजर आईं।

एक फोटो में सारा, जेहान की बाहों में हाथ डाले पोज दे रही हैं। बाकी की दोनों फोटोज में सारा और जेहान ने स्टाइलिश पोज दिया। जेहान जहां नियॉन कलर की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं, वहीं ग्रीन शॉर्ट्स, मैचिंग ब्रालेट और व्हाइट क्रॉप टॉप में सारा स्टाइलिश लग रही हैं।

सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, "गोवा को हरा-भरा बनाएं।" सारा अली खान ने अपने दोस्तों के साथ एक और फोटो शेयर की है, जिसमें वह उनके साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। कोलाज की एक फोटो में जेहान भी दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि, सारा और जेहान क्लोज फ्रेंड हैं और दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। कुछ साल पहले दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आई थीं। इन खबरों को हवा देने का काम सारा के एक पोस्ट ने किया था। उन्होंने जेहान के साथ फोटो शेयर कर लिखा था- 'लव यू। मुझे वापस ले जाओ।'

बता दें कि जेहान, सारा की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। तब से ही दोनों का रिश्ता है और कई बार दोनों को साथ में देखा गया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में दिखाई देंगी। ये फिल्म 29 मार्च 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X