'अमरनाथ यात्रा' के बाद 'दरगाह' पहुंची सारा अली खान, वीडियो वायरल होने पर एक्ट्रेस हुई ट्रोल!

Sara Ali Khan Video: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपनी छुट्टियों का मजा ले रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सारा अली खान ने कुछ दिनों पहले सोनमार्ग वैली और अमरनाथ यात्रा से तस्वीरें साझा की थी, जहां उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन किए। अब सारा ने दूसरी तस्वीरें साझा की हैं जिसमें देखा जा सकता है कि वह दुआ मांगने दरगाह पहुंची हैं।
सारा अली खान की यात्रा-
सारा अली खान ने इस बार अपनी छुट्टियां कश्मीर में बिताई हैं, कश्मीर को एक्सप्लोर किया है। एक्ट्रेस ने भोलेनाथ के दर्शन के बाद दरगाह में भी दस्तक दी, जहां वह माथा टेकते नजर आईं। एक्ट्रेस ने दरगाह में दुआ मांगी। इसके बाद वहां के लोगों के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड किया।
एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सभी दर्शकों को नमस्ते करती हैं और बताती हैं कि आंटी जी उनकी चाय के लिए बकरी का दूध निकाल रही हैं। उन्होंने वहां के बच्चों के साथ एंजॉय किया। एक लड़की को अपनी गोद में बैठाकर वहां के एरिया की जानकारी दी।
उन्होंने एक महिला से पूछा कि दीदी हम कहां हैं और फिर सारा कहती हैं, ''नमस्ते दर्शकों वेलकम टू थाजीवास।'' इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो वह भी पोस्ट किया, जिसमें वह पूल में हैं और एक बेबी के साथ खेल रही हैं।
सोशल मीडिया पर यूर्जस के कमेंट-
सोशल मीडिया पर अक्सर ही सेलेब्स ट्रोलिंग की चपेट में आ जाते हैं। सारा अली खान भी कभी कभी इस ट्रोलिंग का शिकर हो जाती है, हाल ही में जब सारा ने अमरनाथ यात्रा और दरगाह जाने की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की तो कुछ लोगों को उनकी यह यात्रा काफी अच्छी लगी तो वहीं कुछ लोगों ने सारा की क्लास लगा दी।
लोगों का कहना है, मुस्लिम होकर अमरनाथ यात्रा करने क्यों पहुंची तो, तो किसी ने कहा है कि अगर दरगाह ही जाना था तो मंदिर जाने का दिखावा क्यों। वहीं कुछ ऐसे भी लोग है जिनको सारा की जमकर तारीफ की है। गौरतलब है कि, सारा अली खान पॉपुलर स्टार किड हैं। वह शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं। लग्जरी लाइफ स्टाइल की उनके पास कमी नहीं है। बावजूद इसके वह नॉर्मल लोगों की तरह जिंदगी को जीना पसंद करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications