यूके में सारा अली खान ने बढाया तापमान, छुट्टियों के बीच पूल से वायरल हुए बेहद बोल्ड वीडियो

sara ali khan

सारा अली खान इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और इसका कारण है उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो जो कि सीधे यूके से सामने आ रहे हैं। सारा इस वक्त छुट्टियां मनाने के लिए यूके पहुंची हैं। इस दौरान वो अकेले नहीं हैं बल्कि उनकी मां अमृता सिंह भी साथ नजर आ रहीं हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यूके में अपने समय की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए। जैसे ही ये सामने आईं फैंस पागल हो गए हैं।

सारा अली खान ने रेड बिकिनी में पूल से ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया कि लोग दीवाने हो रहे हैं। सारा अली खान इस वीडियो में काफी हॉट लग रहीं हैं और वो पूल से स्लो मोशन में डुबकी मारकर वापस आतीं नजर आ रहीं हैं।

इसके अलावा इस स्टोरीज की बात करें तो सारा ने अमृता सिंह और हेयर स्टाइलिस्ट सैंकी एवरस के साथ दो तस्वीरें साझा कीं। जहां सारा गुलाबी जैकेट और जूतों के साथ गुलाबी जिम वियर में शानदार दिख रही हैं, वहीं अमृता एक लंबी काली जैकेट में कमाल की दिखाई दे रहीं हैं।

कैप्शन लिखा

कैप्शन लिखा

इसके साथ उन्होने कैप्शन लिखा, "हैप्पी, शांतिपूर्ण, रिलैक्स।" सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वो जो कुछ भी करतीं हैं उसका अपडेट अपने फैंस को देती रहती हैं।

शूट करती हुईं नजर आ जाती हैं

शूट करती हुईं नजर आ जाती हैं

यूके में उनकी मस्ती वाली तस्वीरें फिलहाल नहीं रुकेंगी इतना तो तय है। वो कई बार ब्लॉग भी शूट करती हुईं नजर आ जाती हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर सारा अली खान कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं और ऐ वतन मेरे वतन का नाम उनके साथ जुड़ रहा है।

केदारनाथ एक्ट्रेस

केदारनाथ एक्ट्रेस

हालांकि केदारनाथ एक्ट्रेस की इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है और फैंस इसको लेकर इंतजार कर रहे हैं।

अतरंगी रे

अतरंगी रे

आखिरी बार सारा अली खान को फिल्म अतरंगी रे में देखा गया था और इस फिल्म में वो अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आईं थीँ। फिल्म को आनंद एल राय ने निर्देशित किया था।सारा के अभिनय को काफी सराहा गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X