Sara Ali Khan ने महाशिवरात्रि पर पोस्ट कर दीं ऐसी तस्वीरें, मुस्लिम समुदाय कर रहा है बुरी तरह से ट्रोल!

सारा अली खान को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीरें साझा करतीं हैं और फैंस की चहीती बनी रहती हैं। हालांकि कुछ त्यौहारों के समय में ट्रोल की जाती हैं क्योंकि उनका नाम सारा अली खान। जी हां, मुस्लिम धर्म के होने को लेकर कई बार वो हिंदू त्योहारों पर ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं और उनको काफी ज्ञान सोशल मीडिया पर मिल जाता है। आज महाशिवरात्रि के मौके पर भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
दरअसल सारा अली खान ने कुछ तस्वीरें शिवरात्रि पर साझा की थीं और इसमें वो पूजा करतीं, ध्यान करतीं और भगवान शिव के मंदिन के सामने फोटो क्लिक करवाती नजर आ रहीं हैं।
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सारा ने लिखा है, ''जय भोलेनाथ, हैशटैग हर हर महादेव, हैशटैग महाशिवरात्रि।'' फिर क्या था.. लगातार उनको लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और इनमें से ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोग हैं।
एक यूजर ने लिखा, ''कृपा करके आप अपना नाम बदल लें।'' जबकि एक ने लिखा था, ''तू मुस्लिम है या हिंदू।'' एक यूजर ने लिखा, ''इस्लाम में शिर्क के लिए कोई माफी नहीं है।'' एक का कहना था, ''अल्लाह हम सब को हिदायत दे तेरे रास्ते पे चले हम को माफ कर दे अल्लाह सारा अली खान को हिदायत दे आमीन।''
इस तरह के कई कमेंट्स लगातार सामने आ रहे हैं लेकिन सारा अली खान ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। गौरतलब है कि सारा अली खान.. सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं और उनकी परवरिश दोनों हिंदू और मुस्लिम दोनों समाज में हुई है।
बल्कि ज्यादातर वो मां के साथ ही रही हैं। सारा अली खान खुद भी कई बार कह चुकी हैं कि वो सभी धर्मों का सम्मान करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications