Sara Ali Khan ने Kartik Aaryan के साथ जमकर दिए पोज? जानिए क्या है वायरल वीडियो की हकीकत!

sara ali khan, kartik aaryan

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इस वक्त काफी चर्चा में हैं और एक वीडियो उनका वायरल हो रहा है जो कि मधु मंटेना के रिसेप्शन से सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सारा अली खान और कार्तिक आर्यन काफी चर्चा में हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों फिर से साथ में आ चुके हैं।

इस वीडियो में दोनों को साथ में पोज देते और एंट्री लेते हुए देखा जा सकता है। हालांकि ये एक एडिटेड वीडियो है जिसको अच्छी तरह से एडिट किया गया है। सारा और कार्तिक अलग अलग ही आए थे लेकिन किसी ने उनका वीडियो इस तरह से एडिट करते वायरल कर दिया।

एक वक्त था जब सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि अब वो दोनों अलग हो चुके हैं। कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर 'कैप्टन इंडिया' के अलावा 'सत्यप्रेम की कथा' भी कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने कबीर खान के साथ भी एक फिल्म साइन की है। सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'ए वतन मेरे वतन' की घोषणा की गई है। इसके अलावा वो लक्ष्मण उत्तरेकर की फिल्म में विक्की कौशल के साथ फिल्म जरा हटके जरा बचके में नजर आईं थीं।

इस फिल्म को काफी पसंद किया गया है और फिल्म ने अब तक करीब 53 करोड़ का बिजनेस किया है। सारा अली खान और कार्तिक अपने अपने रास्ते में हैं और लगातार बेहतरीन प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं। हालांकि दोनों लोग साथ में किसी फिल्म में दिखते हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।

Read more about: sara ali khan kartik aaryan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X