Tiger Shroff के साथ बन गई Sara Ali Khan की जोड़ी? इस एक्शन फिल्म में दोनों करेंगे बड़ा धमाका!

अभिनेत्री सारा अली खान इस वक्त अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं लेकिन इस वक्त उनका नाम एक फिल्म से जुड़ रहा है जिसमें वो सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आ सकतीं हैं। इस फिल्म को जगन शक्ति बना रहे हैं और पूजा एंटरटेनमेट इसको प्रोड्यूस करने वाली है। पिंकविला की एक खबर के मुताबिक फिल्म काफी बड़े बजट में बन रही है और इसको भारत के साथ साथ यूरोप देशों में भी शूट किया जाएगा।
सारा अली खान और टाइगर श्रॉफ का नाम इस फिल्म से तब जुड़ा जब निर्माताओं ने ये इच्छा जताई कि वो फिल्म में एक फ्रेश जोड़ी बनाना चाहते हैं जो कि इसके पहले साथ नहीं नजर आई है।
यही कारण है कि उन्होने पहली बार टाइगर श्रॉफ और सारा अली खान को एक साथ लाने का फैसला किया। इसकी शूटिंग 10 दिसंबर के आसपास शुरू होगी और इस समय प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर चल रहा है।

निगेटिव रोल में कौन?
खबर में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि इस फिल्म के लिए फिलहाल निगेटिव रोल के लिए किसी को नहीं चुना गया है लेकिन इसपर प्रोडक्शन हाउस लगातार काम कर रहा है।

एक्शन के लिए जाना जाता है
अब इस फिल्म से कौन सा अभिनेता निगेटिव रोल के लिए जुड़ता है ये तो समय ही बताएगा। टाइगर श्रॉफ को उनके दमदार एक्शन के लिए जाना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि वो किसी भी फिल्म में धमाकेदार एक्शन से दिल जीत लेते हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर टाइगर श्रॉफ फिल्म गणपत और बड़े मियां छोटे मियां को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो पहली बार सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। जब से इन दोनों के साथ आने को लेकर खबरें आईं थीं तब से लोग काफी एक्साइटेड हैं।

स्टारकास्ट का खुलासा
जबकि गणपत में एक बार फिर से वो कृति सैनन के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के आधिकारिक ऐलान के समय स्टारकास्ट का खुलासा कर दिया गया था।

सारा अली खान
बात करें सारा अली खान की तो वो भी कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वालीं हैं और फैंस उनको काफी पसंद करते हैं। अतरंगी रे में उनके दमदार अभिनय ने कमाल कर दिया था और फिल्म में उनकी काफी तारीफ भी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











