..................... Sara Ali Khan neighbor becomes Ex-boyfriend Kartik Aaryan, their relationship will get another chance - Hindi Filmibeat

पार्टी में साथ दिखने के बाद अब सारा के पड़ोसी बनें एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन, रिश्ते में आएगा नया मोड़!

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan: कभी कभी कुछ रिश्ते खत्म होकर भी खत्म नहीं होते हैं, किसी ना किसी वजह से फिर से आपस में टकराते रहते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्स कपल सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के साथ हो रहा है। दोनों का ब्रेकअप तो बहुत पहले हो चुका है परंतु अलग होने के बाद भी दोनों का मिलना जुलना किसी ना किसी वजह से हो ही जाता है। अब खबर है कार्तिक आर्यन ने सैफ अली खान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान के घर के सामने अपना ऑफिस ले लिया है।

कार्तिक आर्यन का नया ऑफिस-

रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने मुंबई के वीरा देसाई रोड में सिग्नेचर बिल्डिंग में एक आलीशान संपत्ति में निवेश करके कार्यालय खरीदा है। कथित तौर पर कार्तिक ने चौथी मंजिल पर 10 करोड़ से अधिक में एक कार्यालय खरीदा है, और पिछले शुक्रवार को 47.55 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया।

खास बात ये है कि सारा अली खान का भी उसी इमारत में उसी मंजिल पर एक कार्यालय है। मनीकंट्रोल के अनुसार, उन्होंने अपनी मां अमृता सिंह के साथ चौथी मंजिल पर एक यूनिट खरीदी और इसे इस साल जुलाई में पंजीकृत कराया और संपत्ति की कीमत 9 करोड़ रुपये है। सारा प्रोजेक्ट के लिए 41.01 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान भी कर चुकी हैं।

कार्तिक आर्यन के जरिए उसी बिल्डिंग में संपत्ति खरीदने की खबरों ने कथित पूर्व जोड़े के फैंस की खुशी बढ़ा दी है। जो भी हो लेकिन यह संयोग फैंस को उत्साहित कर रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों किसी ना किसी तरह से अपने रिश्ते को फिर से एक मौका देना चाह रहे हैं क्योंकि हाल ही में गदर 2 की सक्सेस पार्टी मे भी दोनों का साथ में देखा गया था।

कार्तिक आर्यन और सारा का वर्कफ्रंट-

वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर जल्द ही कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'चंदू चैम्पियन' में दिखाई देंगे। फिल्म अगले वर्ष 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में हंसल मेहता की अगली फिल्म 'कैप्टन इंडिया' और 'भूल भुलैया 3' और 'आशिकी 3' भी है। और सारा अली खान भी अपने कई सारे प्रोजेक्ट के बीच में काफी व्यस्त हैं। जल्द ही ओटीटी पर भी उनकी फिल्म दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X