..................... Sara Ali Khan movie day out with Amrita Singh and Ibrahim Ali Khan, reacts on the box office numbers - Hindi Filmibeat

Zara Hatke Zara Bachke के शानदार कलेक्शन पर सारा अली खान का जवाब, बताया मम्मी और भाई का कैसा था रिएक्शन

sara-ali-khan-movies-day-out-with-amrita-singh-and-ibrahim-ali-khan-reacts-on-the-box-office-numbers

Sara Ali Khan: सारा अली खान अपनी हालिया रिलीज 'जरा हटके जरा बचके' की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। ये फिल्म 2 जून को थिएटर्स में आई है और जिसे जनता का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने एक अच्छी शुरूआत के साथ रविवार को 9.90 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 22.59 करोड़ तक पहुंच चुका है।

इस बीच रविवार दोपहर सारा ने मुंबई में अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम खान के साथ भी फिल्म को एन्जॉय किया। उन्होंने थियेटर से तीनों की एक तस्वीर भी शेयर की है।

दर्शकों का प्यार देखकर एक्साइटेड हूं

सारा अली खान ने फिल्म को मिल रहें पॉजिटिव रिस्पॉन्स पर भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में खुद को बड़े पर्दे पर देखना मिस कर रही थी, और ज़रा हटके ज़रा बचके की रिलीज़ के बाद मैं जो गर्मजोशी, प्यार और स्वीकृति देख रही हूं, उसके लिए मैं एक्साइटेड और कृतज्ञ हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "यह वास्तव में फिर से एक शुरुआत की तरह लग रहा है.. और मुझे उम्मीद है कि मैं आगे बढ़ती रहूंगी और बेहतर और अच्छा काम करने के लिए पूरी कोशिश करूंगी। हर फिल्म के साथ कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है। जबकि ये सफर कभी खत्म न होने वाला है, इस तरह की छोटी-छोटी जीत का जश्न मनाना भी अहम है।"

अमृता सिंह और इब्राहिम का कैसा रहा रिएक्शन

अपने परिवार के साथ फिल्म देखने पर सारा कहती हैं, "मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूं कि मेरा भाई और मां इस फिल्म को देखकर बहुत हंसे, क्लाइमैक्स में रोए और मुझपर और फिल्म पर गर्व किया। बस यहां से आगे और ऊपर की तरफ बढ़ते रहना है। "

सारा ने आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उसमें, होमी अदजानिया की 'मर्डर मुबारक', अनुराग बसु की 'मेट्रो.. इन दिनों' और 'ऐ वतन मेरे वतन' शामिल है।

Read more about: sara ali khan ibrahim ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X