सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत की याद में डाली दिल तोड़ देने वाली तस्वीर
सुशांत सिंह राजपूत ने 34 साल की उम्र में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके जाने से बॉलीवुड सदमे में है और लगातार उन्हें याद करते हुए ट्विटर पर शोक मना रहा है। अब उनकी पहली को स्टार सारा अली खान ने भी अपना दुख व्यक्त किया है।
सुशांत के जाने का शोक मनाते हुए सारा ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की जो किसी का भी दिल तोड़ देगी। लेकिन सारा भी कुछ लिख नहीं पाई।

इस तस्वीर में सुशांत बेहद खुलकर हंसते हुए नज़र आ रहे हैं। ये इतनी दिल तोड़ देने वाली तस्वीर है कि जो व्यक्ति इतना खुलकर हंस रहा है वो अंदर ही अंदर रोज़ घुट रहा था।
सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ केदारनाथ से अपना फिल्म डेब्यू किया था। फिल्म 2018 दिसंबर में रिलीज़ हुई थी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications