नताशा संग शादी करने के बाद वरुण धवन ने रखी पहली पार्टी, सारा, अर्जुन, मलाइका, टाइगर समेत पहुंचे दोस्त-PICS
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को कई दिन हो चुके हैं। लेकिन अब वरुण धवन ने दोस्तों के लिए पार्टी रखी। जहां मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी, अंशुला समेत कई सितारे नजर आए। दोस्तों और परिवारवालों के लिए शादी के बाद उन्होंने एक पार्टी रखी। सोशल मीडिया पर इस पार्टी की ढेर सारी वीडियो वायरल हो रही है।
बता दें वरुण धवन और नताशा दलाल ने जनवरी में शादी की। कोरोना के चलते रिसेप्शन भी आयोजित नहीं किया गया। लेकिन वरुण धवन ने अब दोस्तों के लिए पार्टी रखी। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
कियारा आडवाणी से लेकर सारा अली खान स्पॉट हुए। सभी ने छोटी सी पार्टी को एन्जॉय किया। वरुण के दोस्त अर्जुन कपूर भी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ दिखे। देखिए वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के बाद पहली पार्टी की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications