भाई दूज 2020: सारा अली खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, बॉलीवुड ने मनाया त्योहार-PICS
16 नवंबर को देशभर में भाई दूज 2020 मनाया गया है। वहीं बॉलीवुड भी इस त्यौहार को सेलिब्रेट करता नजर आया। कंगना रनौत से लेकर माधुरी दीक्षित, सारा अली खान व शिल्पा शेट्टी ने भाई दूज सेलिब्रेट किया। सभी बॉलीवुड सितारों ने खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर त्यौहार मनाते हुए शेयर कीं। सारा ने तो ढेर सारी फोटोज सोशल मीडिया पर भाई इब्राहिम के साथ साझा की। वहीं शिल्पा शेट्टी ने बेटी समिषा और बेटे वियान का भाई दूज का त्यौहार सेलिब्रेट करवाया।
शिल्पा शेट्टी ने बेटे और बेटी के साथ वीडियो शेयर किया। वह छुटकी बेटी समीषा के हाथों में पूजा की थाली पकड़ती नजर आईं और वियान के साथ भाई दूज मनाती दिखीं। दोनों का ये क्यूट वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
वहीं सारा अली खान ने भाई दूज के मौके पर धमाकेदार फोटोशूट शेयर किया। दोनों भाई बहन ट्रेडिशनल आउटफिट्स में नजर आए और इस त्यौहार की शुभकामनाएं अपने अपने फैंस को भी दीं। देखिए बॉलीवुड सेलिब्रेटिज ने किस तरह भाई दूज सेलिब्रेट किया।


Click it and Unblock the Notifications