सारा ने अपने भाई इब्राहिम अली खान के करियर को लेकर किया बड़ा खुलासा, पहली फिल्म के बारें में दी जानकारी

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान बिंदास अंदाज में हमेशा ही अपनी बात रखती हैं, हमेशा ही पैपराजी से खुलकर बात करती हैं। इस वक्त सारा अली खास कान्स डेब्यू को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी कान्स के दौरान सारा ने एक इंटरव्यू में अपने भाई इब्राहिम अली खान के करियर के बारे में खुलासा करते हुए उनकी पहली फिल्म को लेकर भी बात साफ कर दी है।
सारा अली खान के छोटे भाई और सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी अपने बॉलीवुड सफर को शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बात का खुलासा खुद इब्राहिम की बड़ी बहन सारा अली खान ने किया है।
इस साल कान्स में डेब्यू करने वाली सारा अली खान ने अपने हर लुक से अपने फैंस को काफी इंप्रेस भी किया है। साथ ही अपने लुक के अलावा अपने इंटरव्यू की वजह से भी सारा सुर्खियों में आ गई हैं।
अपने इंटरव्यू के दौरान सारा ने बताया कि इब्राहिम अपनी पहली फिलहाल की शूटिंग खत्म कर चुके हैं, बता दें अपने डेब्यू से पहले इब्राहिम फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में करण जौहर को असिस्ट कर चुके हैं।
बीते कुछ महीने पहले ये खबरें आईं थी कि सैफ अली खान की बेटी के बाद अब उनके बेटे भी डेब्यू करने वाले हैं। खबरों के अनुसार इब्राहिम मलयालम फिल्म हृदयम के हिंदी रीमेक के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगे।
सारा के अचानक किए गए खुलासे ने सोशल मीडिया यूजर्स को बातें बनाने का मौका दे दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि बॉलीवुड में एक और नेपो बेबी आ रहा है। हालांकि कई सारे यूजर्स इब्राहिम के डेब्यू के लिए एक्साइटिड भी नजर आए। खैर अभी बैसे इब्राहिम की फिल्म को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है तो फैंस को इंतजार करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications
