Spotted: तेज़ी से वायरल हो रहा है सारा अली खान का ये खास एयरपोर्ट लुक, आपने देखा?

सारा अली खान उन चंद लोगों में से हैं जो केवल अपनी आंखों से बात कर सकते हैं। ऐसे में सारा अली खान जब मास्क लगाकर बेहद सादे अंदाज़ में एयरपोर्ट पर दिखीं तो कैमरे उन्हें कैद करने में जुट गए और मास्क के साथ भी उनकी तस्वीरें उनके एक्सप्रेशन बयान कर दे रही हैं।

हालांकि कैमरों ने भी सारा से काफी गुज़ारिश की और कोशिश पूरी कर डाली कि सारा मास्क उतार दें लेकिन सारा अली खान ने मास्क उतारने से साफ मना कर दिया।

sara-ali-khan-looks-like-an-ethnic-princess-at-the-airport-see-pics

फिर भी सारा की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं क्योंकि मास्क के पीछे से भी उनकी आंखें इतनी बातें कर ले रही हैं कि फैन्स इतनी सी तस्वीर से भी खुश हो गए। गौरतलब है कि सारा अकसर ही अपने सादे लिबास से फैन्स का दिल जीतती हैं।

जहां हर स्टार अपने एयरपोर्ट लुक्स पर काफी मेहनत करता है वहीं सारा अली खान अकसर ही सलवार कमीज़ और दुपट्टे में लिपटी हुई नज़र आती हैं। और उनकी ये सादगी, फैन्स को भा जाती है।

भारतीय परिधानों में जीता दिल

भारतीय परिधानों में जीता दिल

गौरतलब है कि सारा अली खान उन चंद युवा अभिनेत्रियों में से हैं जो अकसर ही भारतीय परिधानों में नज़र आती हैं। और यही कारण है कि वो अकसर ही फैन्स का दिल जीत ले जाती हैं।

बेहद सहज

बेहद सहज

इतना ही नहीं इन भारतीय पोशाकों में सारा अली खान बेहद सहज नज़र आती हैं। सारा के ऊपर जितना विदेशी परिधान फबते हैं, उतनी ही सादी और खूबसूरत वो सलवार कमीज़ में नज़र आती हैं।

एक ही पोज़ मशहूर

एक ही पोज़ मशहूर

गौरतलब है कि सारा अली खान और कैमरों के सामने उनका बड़े अदब से नमस्ते करना बेहद फेमस है। यही कारण है कि ये नमस्कार मुद्रा अब फोटोग्राफर्स का फेवरिट पोज़ बन चुकी है।

बचपन से शौकीन

बचपन से शौकीन

सारा अली खान को फिल्मों और सजने संवरने का कितना शौक है, ये तो आप इस तस्वीर में देख ही सकते हैं। एक बार तो सारा ने सड़क पर ही ऐसी एक्टिंग करना शुरू कर दी कि लोग पैसे देकर जाने लगे।

गंगा घाट की आरती

गंगा घाट की आरती

सारा अली खान जितनी फैशनिस्टा हैं, उतनी ही सादी भी। बनारस के गंगा घाट किनारे बैठी उनकी ये बेहद आम सी तस्वीर फैन्स के दिल को छू गई थी।

मां के साथ गंगा आरती

मां के साथ गंगा आरती

सारा अली खान, लॉकडाउन के दौरान, बनारस के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती भी कर चुकी हैं और वहां की गलियों - कूचों में घूमकर ढेर सारी शॉपिंग भी कर चुकी हैं।

अतरंगी रे का लुक

अतरंगी रे का लुक

आनंद एल राय की आने वाली फिल्म अतरंगी रे में सारा अली खान कुछ इस लुक में दिखाई देंगी। एकदम भारतीय परिधानों में। फिल्म में वो अक्षय कुमार और धनुष के अपोज़िट दिखाई देंगी।

ऋषि कपूर को किया था खुश

ऋषि कपूर को किया था खुश

गौरतलब है कि सारा अली खान अपनी सीधी सादी हरकतों से ऋषि कपूर का दिल भी जीत चुकी हैं। उनकी ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी जहां सारा अली खान, एयरपोर्ट से अपना सारा सामान खुद ही ढोकर ले जा रही थीं।

आने वाले किरदार

आने वाले किरदार

आने वाली फिल्मों में सारा अली खान की झोली में फिलहाल केवल आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे है। उनके अगले प्रोजेक्ट्स के अनाउंसमेंट का इंतज़ार, फैन्स भी बेसब्री से कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X