अतरंगी रे का नया गाना अनाउंस करते हुए चका चक लगे सारा अली खान - विकी कौशल, देखिए क्यूट वीडियो
सारा अली खान की आनंद एल राय फिल्म अतरंगी रे क्रिसमस पर हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है और फैन्स को काफी पसंद आया है। अब फिल्म से सारा अली खान का ज़बरदस्त गाना चका चक कल रिलीज़ हो रहा है। इस गाने का पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है।
पोस्टर में सारा अली खान साड़ी में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही है। फिल्म का म्यू़ज़िक दिया है ए आर रहमान ने। ये गाना एक वेडिंग सॉन्ग है तो ज़ाहिर सी बात है कि आने वाले वेडिंग सीज़न में इस गाने की धूम मचने वाली है।

इस गाने का अनाउंसमेंट भी सारा अली खान ने बेहद मज़ेदार तरीके से किया। सारा ने विकी कौशल के साथ एक वीडियो बनाते हुए ये गाना शेयर किया। सारा अली खान और विकी कौशल, साथ में लक्ष्मण उतेकर की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं जहां दोनों पति - पत्नी के किरदार में दिखाई देंगे।

ऋतिक से अक्षय तक
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अक्षय कुमार, सारा अली खान के सपनों के राजकुमार बने हैं।लेकिन अक्षय कुमार केवल सारा अली खान के सपनों तक ही सीमित हैं। दरअसल, अक्षय कुमार का किरदार कल्पना में हैं जो सारा अली खान के सपनों में बुना जाता है। आनंद एल राय ने पहले ये किरदार ऋतिक रोशन को ऑफर किया था और ऋतिक इसे करने को तैयार भी थे। लेकिन फिर अचानक, ऋतिक ने इस फिल्म से अपने हाथ वापस खींच लिए और ये अक्षय कुमार की झोली में आ गिरा।

कहानी या कल्पना
जब धनुष के किरदार को सारा अली खान से प्यार होता है और वो उनका दिल जीतना चाहते हैं तो वो हर पल सारा के सपनों के राजकुमार यानि कि अक्षय कुमार जैसा बनने की कोशिश करने में जुट जाते हैं। यही फिल्म की कहानी है। अक्षय कुमार का किरदार फिल्म की कहानी में बस कल्पना है, हकीकत में है नहीं। हालांकि इस खबर की पुष्टि हम नहीं करते हैं। ये केवल अफवाहें हैं।

धनुष और सारा
जब से फिल्म से सारा और अक्षय की तस्वीरें सामने आई थीं तब से फैन्स इस जोड़ी को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित थे। अब जब फिल्म की कहानी सामने आ चुकी है तो फैन्स फिल्म के लिए और भी ज़्यादा उत्साहित हैं। धनुष और सारा अली खान पति - पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगे और धनुष एक ऐसे पति की भूमिका अदा करेंगे जो शादी के बाद अपनी पत्नी के सपनों का राजकुमार बनने की कोशिश में हर दिन निकालता है।

प्यार का कन्फ्यूजन
ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में सारा अली खान, प्यार में कन्फ्यूज़ लड़की बनी हैं जिसे दो लड़कों से एक साथ एक ही समय पर प्यार हो जाता है और उसे दोनों ही चाहिए। फिल्म की शूटिंग उत्तर भारत में हुई है और वाराणसी फिल्म का अहम हिस्सा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी आनंद एल राय की फिल्म रांझणा में वाराणसी फिल्म का मुख्य हिस्सा था और इस फिल्म में धनुष वाराणसी में रहने वाले एक तमिल पंडित बने थे।

वैलेंटाईन डे से क्रिसमस तक
अतरंगी रे पहले 2021 के वैलेंटाईन डे पर रिलीज़ होने वाली थी। फिर कोरोना के चलते फिल्म पोस्टपोन कर दी गई। इसकी नई रिलीज़ डेट 6 अगस्त रखी गई थी लेकिन एक बार फिर दूसरी लहर ने सब चौपट कर दिया। अब आखिरकार फिल्म क्रिसमस पर डिज़्नी हॉटस्टार पर दस्तक देगी।

नखरेवाली सारा अली खान
इस फिल्म को पूरा करने के बाद अब सारा अली खान जल्दी ही आनंद एल राय की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं जिसका नाम है नखरेवाली। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ दिखाई देंगे विकी कौशल के भाई सनी कौशल।

विकी और सारा
बात करें विकी कौशल और सारा अली खान की तो इनकी जोड़ी, अश्वत्थामा से भी पहले बनाई जा चुकी है। इससे पहले, अनीस बज़्मी एक रोमांटिक कॉमेडी बनाने का प्लान कर रहे थे जिसे एकता कपूर प्रोड्यूस करने वाली थी। इस फिल्म के लिए एक फ्रेश जोड़ी चाहिए थी और विकी कौशल - सारा अली खान का नाम फाईनल किया गया। ये फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद शुरू होने वाली थी लेकिन कोरोना के बाद इस प्रोजेक्ट को वापस नहीं शुरू किया गया।
Sara knocks ✊@vickykaushal09 rocks ✌️
— Sara Ali Khan (@SaraAliKhan) November 28, 2021
Time to set your clocks ⏰#ChakaChak out tomorrow- out of the box 🎁#SaraKiShayari #RinkuKiTayari pic.twitter.com/SMkQdQ7EpZ
Atrangi love story💞
— Sara Ali Khan (@SaraAliKhan) November 28, 2021
Alag hai relation👫
Jhatak hai iska fashion 🌈🥻
But is shaadi ke occasion 👩❤️👨
Par karenge full on celebration 🎊🎉#ChakaChaka, out tomorrow.@DisneyPlusHS @aanandlrai @akshaykumar @dhanushkraja @arrahman @shreyaghoshal #BhushanKumar @Irshad_Kamil pic.twitter.com/oDief312Mv


Click it and Unblock the Notifications