सारा अली खान के जन्मदिन पर सामने आया उनकी हमशक्ल का वायरल वीडियो, ऐसा दिया रिएक्शन
अभिनेत्री सारा अली खान आज अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर सारा के फैंस, परिवार, दोस्त और उनके सभी चाहने वाले सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सारा की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हैं। वहीं, इन सबके बीच एक और चीज ने सबका ध्यान आकर्षित किया है, वो हैं सारा की हमशक्ल ने।
सारा के जन्मदिन के मौके पर उनकी हमशक्ल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सारा की हमशक्ल ने एक वीडियो में सारा के साथ अपनी हो रही तुलना पर मजेदार प्रतिक्रिया दी है और कहा कि 'हमारी भौहें और नाक एक जैसी हैं'। बता दें, सारा की यह हमशक्ल भारत की नहीं है। इंस्टाग्राम पर इनकी वीडियोज काफी वायरल रहते हैं और इनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है

एक्ट्रेस की इस हमशक्ल का नाम है Pwark Yiz जो कि K-Pop की बहुत बड़ी फैन हैं। K-Pop के गानों पर वीडियोज बनाने के चलते फेमस Pwark को लोगों ने सारा की हमशक्ल बताया है। अब इसपर Pwark ने रिएक्शन दिया है।

नहीं पता था कि सारा अली खान कौन है
Pwark ने एक मजेदार वीडियो के साथ सारा अली खान से उनकी तुलना करने वालों को रिप्लाई किया है। और वीडियो की शुरुआत में लिखा है- 'वो कौन सी सेलिब्रिटी है जो तुम्हारी हमशक्ल है?'

नहीं पता था कि सारा अली खान कौन है
उन्होंने आगे लिखा-"इस साल तक मुझे नहीं पता था कि सारा अली खान कौन है, जब तक कि मुझे दर्जन भर कमेंट्स नहीं आए। लोग कमेंट करते हैं मुझे इसकी परवाह नहीं। मुझे लगता है लोग इसलिए कमेंट करते हैं क्योंकि हमारे आईब्रोज और नाक एक जैसे हैं। मुझे नहीं लगता कि हम उतने भी एक जैसे दिखते हैं पर मुझे पता है ये लोग कहां से आ रहे हैं.."

सेलिब्रिटीज के हमशक्ल
बहरहाल, इससे पहले ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा समेत कई कलाकारों के हमशक्ल सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। कोई शक नहीं कि यह काफी मजेदार है।

डुप्लीकेट्स का बोलबाला
खासकर टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड सितारों के डुप्लीकेट्स का काफी बोलबाला है। करीना कपूर, कैटरीना कैफ से लेकर मधुबाला तक.. हर सेलेब्स के डुप्लीकेट मौजूद हैं, जिनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है।

सारा अली खान का जन्मदिन
वहीं, सारा अली खान के जन्मदिन की बात करें तो.. एक्ट्रेस की लेट नाइट बर्थडे पार्टी की कुछ फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सारा ने अपने भाई इब्राहिम अली खान और खास दोस्तों के साथ अपना बर्थ-डे सेलिब्रेट किया है।

आने वाली फिल्में
साल 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं सारा अली खान आने वाले समय में आनंद एल राय की 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वो 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' और 'नखरेवाली' में भी फाइनल हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications