..................... फिल्म अतरंगी रे से सारा अली खान का लुक हुआ लीक | Sara Ali Khan's look leaked from Akshay Kumar, Dhanush starrer Atrangi Re? - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार- धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' से सारा अली खान का लुक लीक- जबरदस्त पंजाबी कुड़ी

आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म 'अतरंगी रे' फ्लोर पर आ चुकी है। अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष स्टारर इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। हालांकि फिलहाल कोरोना लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग रुक चुकी है। यह फिल्म 2021 में वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म को आनंद एल राय और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। म्यूजिक देंगे ए आर रहमान।

हाल ही में सारा अली खान का एक लुक लीक हुआ है, जिसे देखकर माना जा रहा है कि यह फिल्म अतरंगी रे में सारा का लुक है। इस फोटो में सारा खेतों में खड़े एक ट्रैक्टर पर बैठी हुई दिख रही है और एकदम पंजाबी कुड़ी लग रही हैं। फिल्म के सेट से यह तस्वीर बाहर आई है।

Sara Ali Khan

सारा अली खान अब तक केदारनाथ, सिंबा और लव आजकल जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं और एक्ट्रेस को खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में सारा से दर्शकों की उम्मीदें भी काफी बढ़ चुकी हैँ। उम्मीद कर सकते हैं कि आनंद एल राय के निर्देशन में सारा एक बार फिर फैंस को सरप्राइज देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X