..................... थिएटर के अंदर मीडिया पर भड़कीं सारा अली खान, कैमरे में कैद हुईं चौकाने वाली बातें! Sara Ali Khan lashes out at the media inside the theatre, shocking things caught on camera! - Hindi Filmibeat

थिएटर के अंदर मीडिया पर भड़कीं सारा अली खान, कैमरे में कैद हुईं चौकाने वाली बातें!

sara ali khan

सारा अली खान को लेकर मशहूर हैं कि वो किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा बनती रहती हैं और कहा जाता है कि वो सोशल मीडिया पर रहना जानती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो पैपराजी पर भड़कती हुईं नजर आ रही है।

सारा अली खान इस दौरान अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने पहुंची थीं और इस बीच उनको मीडिया के कैमरों ने घेर लिया था। सारा अली खान अचानक भड़क गई हैं और उन्होने कहा, 'सर प्लीज अब जाइए, हो गया।'

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग मीडिया को ही बुरा भला कह रहे हैं और लोगों का मानना है कि स्टार्स की भी पर्सनल लाइफ होती है। एक यूजर ने लिखा है, ''सामाजिक दूरी बहुत अच्छी होगी और लड़की को कुछ गोपनीयता मिलेगी। हर समय उसके चेहरे पर कैमरे के साथ रहने दें।

फैंस उन्हें हर वक्त नहीं देखना चाहते। भगवान, आप उनके कामकाज और निजी जीवन के बीच कहां रेखा खींचते हैं?'' एक ने लिखा, ''उन्हें अपना जीवन जीने दो... हर जगह मेरा मतलब है कि यह बहुत परेशान करने वाला है।'' एक का कहना है, ''किसी को उसकी परवाह नहीं है इसलिए वह ध्यान खींचने के लिए मीडिया को रोकने का नाटक कर रही है।''

इस तरह के मिले जुले कमेंट्स सामने आ रहे हैं। सारा अली खान अक्सर कहीं ना कहीं जाते हुए स्पॉट की जाती हैं और कई बार वो मंदिर जाने को लेकर ट्रोल भी होती हैं। सारा ने एक इंटरव्यू में कहा था- "यह मेरी निजी पसंद है। मुझे मंदिर जाने से कोई नहीं रोक सकता है।

मुझे मंदिर जाकर भगवान से प्रार्थना करने में शांति मिलती है। मैं भगवान को धन्यवाद कहने के लिए जाती हूं।" सारा अली खान इस वक्त अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और कहा जा रहा है कि वो आने वाले दिनों में कुछ बड़ा धमाका कर सकती है। फिलहाल किसी फिल्म का ऐलान नहीं हुआ है।

Read more about: sara ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X