Shoot Pics: कार्तिक - सारा की लव आज कल 2, कुछ इस तरह दिखी सेट पर केमिस्ट्री
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का ईक्वेशन काफी दिलचस्प है। पहले सारा अली खान ने कॉफी विद करण पर उन्हें डेट करने की बात कही और फिर कार्तिक इस सवाल से शरमाते हुए दिखाई दिए। अब दोनों एक साथ, इम्तियाज़ अली की अगली फिल्म में काम कर रहे हैं जिसका नाम है लव आज कल 2। कम से कम फिलहाल तो फिल्म को इसी नाम से बुलाया जा रहा है।
और अब फिल्म के सेट से कुछ ताज़ा तस्वीरें वायरल हुई हैं जहां कार्तिक और सारा किसी सीन के बाद गपशप करते नज़र आ रहे हैं या फिर किसी सीन के पहले की तैयारी में है। हालांकि दोनों का लुक काफी नॉर्मल है और फिल्म एक सीधी सादी सी लव स्टोरी लग रही है। लेकिन इम्तियाज़ अली इसे कितना सीधा रखेंगे ये देखना है।

sara ali khan kartik aaryan love aaj kal imtiaz ali shooting सारा अली खान कार्तिक आर्यन लव आज कल इम्तियाज़ अली


Click it and Unblock the Notifications