..................... Sara Ali Khan Kartik Aaryan share notes for each other, Ranveer Singh takes the credit - Hindi Filmibeat

सारा अली खान - कार्तिक आर्यन ने एक दूसरे को लिखी चिट्ठी, रणवीर सिंह ने ले लिए पूरे मज़े

By Staff

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने इम्तियाज़ अली की फिल्म लव आजकल 2 की शूटिंग खत्म कर ली है। शूटिंग के दौरान और उससे पहले भी सारा और कार्तिक काफी अच्छे दोस्त बन चुके हैं और दोनों ने एक दूसरे के लिए इंस्टाग्राम पर बेहद प्यारे मेसेज लिखे। लेकिन रणवीर सिंह ने सारा अली खान से ऐसी बात कह दी कि अब दोनों के डेट करने की बात पर बातें होने लगीं।

दरअसल, सारा अली खान ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वो कार्तिक के साथ काम करना कितना मिस करेंगी। वहीं उन्होंने इस बारे में भी लिखा कि कैसे कार्तिक ने पहले ही दिन से उन्हें सेट पर कोई दिक्कत नहीं महसूस होने दी। इसी के साथ सारा ने अपनी और कार्तिक की बेहद प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं।

इन तस्वीरों पर फट से कमेंट करने पहुंच गए रणवीर सिंह जिन्होंने लिखा कि मिलवाया किसने है ये मत भूलना। बस फिर क्या था फैन्स को मज़े लेने का मौका मिल गया। हालांकि कार्तिक ने भी सारा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें राजकुमारी का दर्जा दिया।

इम्तियाज़ अली की इस फिल्म को लव आजकल 2 कहा जा रहा था लेकिन खबर है कि मैडॉक फिल्म्स ने इस फिल्म का नाम आजकल नाम से रजिस्टर करवाया है। जानिए सारा और कार्तिक की दिलचस्प कहानी -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X