लखनऊ में भीड़ के बीच फंस गईं सारा अली खान, कार्तिक आर्यन ने ऐसे बचाया- VIDEO वारयल
कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग के लिए लखनऊ में हैं। जहां पिछले दिनों सारा अली खान को भी देखा गया। अफवाहों की मानें तो सारा कार्तिक से मिलने के लिए लखनऊ में पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर इनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जहां सारा और कार्तिक भीड़ में फंसे नजर आ रहे हैं और कार्तिक सारा को भीड़ से बचाकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर बेहद उत्साहित हो रहे हैं।

बता दें, सारा और कार्तिक एक रेस्टोरेंट से बाहर निकले थे और इसी दौरान भीड ने सारा को घेर लिया और फैंस उनके साथ सेल्फी लेने लगे कि तभी कार्तिक ने सारा को बचाकर वहां से बाहर निकाला। यह वीडियो लखनऊ का है। अच्छी बात है कि इतनी भीड़ से बचकर निकलते हुए भी दोनों सितारों के चेहरे पर एक स्माइल है और दोनों फैंस का ख्याल रखते हुए निकल रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by SarTik Fanclub (@kartiksarafanclub) on
सारा अली खान और कार्तिक इन दिनों बॉलीवुड के फेवरिट कपल बने हुए हैं। दोनों सितारे इम्तियाज अली खान की फिल्म में साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। वहीं, सारा ने बॉलीवुड डेब्यू के साथ ही यह बता दिया था कि उन्हें कार्तिक पर क्रश है। लिहाजा, इनके फैंस इन्हें यूं साथ देखकर बेहद खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications