हो गया महाक्लैश: एक खान Vs एक कपूर, किसके हाथ आएगा अवार्ड
2017 से दो नामों की चर्चा बहुत रही। पहला नाम था श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर का और दूसरा नाम था सैफ अली खान - अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान का।
सबसे पहले ये दो नाम एक साथ सुनाई दिए स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के डेब्यू के साथ। लेकिन दोनों ही बेटियों की मां नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी सोलो डेब्यू छोड़कर स्क्रीन शेयर करे। तो दोनों ने ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 छोड़ दी।

इसके बाद सारा अली खान का नाम अभिषेक कपूर की केदारनाथ से जुड़ा और जान्हवी कपूर का धड़क से। केदारनाथ लटक गई और लगा कि सारा अली खान का डेब्यू इस साल मुश्किल है।
लेकिन साल का अंत होते होते सारा अली खान धमाका करेंगी और वो भी रणवीर सिंह - रोहित शेट्टी स्टारर सिंबा में। इसका मतलब ये है कि 2018 के डेब्यू अवार्ड्स की दो सबसे बड़ी दावेदार होंगी सारा अली खान और जान्हवी कपूर।


Click it and Unblock the Notifications