इस लड़की को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है - सारा अली खान ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर

सारा अली खान आजकल अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स और इसके अलावा दोस्तों के साथ समय बिताने में व्यस्त हैं। इस बीच सारा अली खान ने सबसे ज़रूरी काम कर लिया है जो पूरा देश कर रहा है। सारा अली खान ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लगवा ली है और उन्होंने बड़े गर्व के साथ अपनी तस्वीर शेयर की।

सारा अली खान ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - इस लड़की को वैक्सीन लग चुकी है। गौरतलब है कि सारा अली खान पिछले कुछ समय से फिल्मों के चलटे ट्रैवेल कर रही थीं।

sara-ali-khan-is-the-girl-who-is-vaccinated-shares-a-cool-picture-after-first-jab

इसके अलावा वो दोस्तों के साथ भी छुट्टियां मनाती दिखी थीं। बात करें लॉकडाउन की तो उससे पहले ही सारा अली खान, अपने परिवार के साथ गोवा चली गई थीं जहां उन्होंने सुकून के साथ काफी समय बिताया।

मां के साथ बिता रही हैं समय

मां के साथ बिता रही हैं समय

गौरतलब है कि हाल ही में सारा अली खान, अपनी मां अमृता सिंह के साथ समय बिताती दिखीं। उन्होंने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की जहां, अमृता सिंह, सारा अली खान के बालों की चंपी करती हुई नज़र आईं। काफी समय बाद सारा और अमृता एक साथ दिखाई दिए। वरना इस बीच सारा अपनी फिल्म अतंरगी रे की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त थीं।

कामाख्या के दर्शन पर हुईं ट्रोल

कामाख्या के दर्शन पर हुईं ट्रोल

दूसरी तरफ, सारा अली खान अपने कुछ दोस्तों के साथ कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंची जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। वजह था उनका धर्म। सारा से इस पोस्ट पर लोगों ने पूछा कि वो हिंदू हैं या मुस्लिम। इससे पहले भी सारा अली खान को वाराणसी के गंगा घाट पर आरती करने और काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए ट्रोल किया जा चुका है।

अतरंगी रे के बाद नखरेवाली

अतरंगी रे के बाद नखरेवाली

आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग खत्म करने के बाद सारा अली खान, आनंद एल राय की ही अगली फिल्म नखरेवाली पर काम करना शुरू कर देंगी। इस फिल्म में सारा टाईटल रोल निभाती दिखेंगी। वहीं फिल्म में उनका साथ देंगे विकी कौशल के भाई सनी कौशल। सनी कौशल इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से सबका दिल जीत चुके हैं।

इस बीच

इस बीच

इस बीच सारा अली खान का रिलेशनशिप भी काफी चर्चा में है। पहले विजय देवराकोंडा के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हुई जिसके बाद माना जा रहा था कि वो दोनों डेट कर रहे हैं। इसके बाद उनके बेस्ट फ्रेंड जहान हांडा के साथ उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुईं। जहान, सारा की फिल्म केदारनाथ के असिस्टेंट डायरेक्टर थे।

लीक हुई तस्वीरें

लीक हुई तस्वीरें

काम की चर्चा करें तो हाल ही में सारा अली खान की कुछ तस्वीरें लीक हुईं हैं लेकिन ये किस प्रोजेक्ट के लिए हैं, इसकी चर्चा किसी ने नहीं की है। वैसे सारा अली खान विकी कौशल की फिल्म अश्वत्थामा में अपने किरदार के लिए ट्रेनिंग लेना शुरू कर चुकी हैं।

अफवाहों का दौर

अफवाहों का दौर

इस बीच खबर है कि सारा अली खान को टाईगर श्रॉफ के अपोज़िट बाग़ी 4 के लिए अप्रोच किया गया है। सारा अली खान और टाईगर श्रॉफ, करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ काम करने वाले थे लेकिन इस फिल्म को सारा ने अपने डेब्यू के लिए नहीं चुना क्योंकि वो दो हीरोइन वाली फिल्म से अपने करियर की शुरूआत नहीं करना चाहती थीं।

सत्यनारायण की कथा

सत्यनारायण की कथा

माना जा रहा है कि साजिद नाडियाडवाला की टीम, सारा अली खान को कार्तिक आर्यन की म्यूज़िकल ड्रामा सत्यनारायण की कथा के लिए अप्रोच कर रही है। लेकिन सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के इतिहास को देखकर यह कह पाना मुश्किल है कि दोनों साथ में ये फिल्म करते हैं या नहीं। इससे पहले दोनों ने इम्तियाज़ अली की लव आज कल साथ में की थी लेकिन फिल्म से उनकी केमिस्ट्री लोगों को ज़्यादा पसंद नहीं आई।

दर्शकों को बेहद पसंद हैं सारा अली खान

दर्शकों को बेहद पसंद हैं सारा अली खान

गौरतलब है कि सारा अली खान ने अपने करियर की शुरूआत सुशांत सिंह राजपूत के साथ केदारनाथ से की थी। फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था और फिल्म में सारा को काफी अटेंशन दिया गया। लेकिन सारा अली खान अपने डेब्यू के साथ ही छा गईं। डेब्यू से पहले वो कॉफी विद करण में अपने पिता सैफ अली खान के साथ नज़र आईं। इसके बाद 2018 में दिसंबर के महीने में सारा ने दो सफल फिल्में दीं - केदारनाथ और सिंबा।

पिछला साल सारा के लिए काफी दु:खद रहा। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके और सुशांत के रिश्ते की खबरें हर जगह वायरल थीं। वहीं NCB ने भी सारा अली खान को इस केस से जुड़े ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। माना जा रहा था कि रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में सारा अली खान का नाम भी ड्रग्स के सिलसिले में लिया था। लेकिन इन सब बातों से दूर, सारा अली खान अपने काम में जुटी हुई हैं और उम्मीद है कि उनकी आने वाली फिल्में दर्शकों को काफी इंटरटेन करेेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X