अमृता सिंह की 'कार्बन कॉपी' हैं सारा अली खान, इन तस्वीरों के साथ जन्मदिन पर मां को किया विश!
सारा अली खान लगातार कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं और अक्सर किसी ना किसी कारण वो खबरों का हिस्सा रहती हैं। लेकिन इस वक्त वो अपनी मां और शानदार अदाकारा अमृता सिंह को लेकर चर्चा में हैं। अमृता सिंह 9 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं और वो इस बार अपना 64वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं हैँ। सारा अली खान ने इस दौरान कई तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो अपनी मां की कार्बन कॉपी लग रहीं थीं।
उनको देखकर कोई भी कह सकता है कि वो अमृता सिंह की बेटी हैँ। उनकी हर तस्वीर अमृता सिंह से मिलती जुलती है। उनकी अदाएं और पोज बिल्कुल मां की तरह ही है। इस तस्वीर को साझा करते हुए सारा ने एक कैप्शन लिखा है कि..

''हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे मम्मी। हमेशा मुझे आईना दिखाने के लिए धन्यवाद, लेकिन फिर भी हमेशा मुझे प्रेरित करते रहे, मुझे प्रोत्साहित करते रहे और मुझे प्रेरित करते रहे। मैं आपको हमेशा खुश और गौरवान्वित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करने का वादा करती हूं - और मैं हर रोज आपके द्वारा दी गई ताकत, सुंदरता, अनुग्रह और प्रतिभा के एक अंश को आत्मसात करने का प्रयास करूंगी।''
सारा अली खान का ये पोस्ट काफी चर्चा में है और तस्वीरें पसंद की जा रही हैं। वर्कफ्रंट पर सारा अली खान इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। आखिरी बार उनको अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म अतरंगी रे में देखा गया था,
इस फिल्म ने रिलीज के बाद धमाका कर दिया था और पूरी फिल्म में सारा अली खान की काफी तारीफ की गई थी। ऐसा कहा जाता है कि सारा अली खान हर तरह के किरदार के लिए तैयार रहती हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











