सारा अली खान को लेकर वरुण धवन का बयान, डेविड की नं 1 सीरीज से कर दिया सीधा बाहर

वरुण धवन और सारा अली खान को लेकर चर्चा थी कि ये दोनो डेविड धवन की फिल्म में नजर आने वाले है और पापा डेविड ने दो फिल्मों के अच्छे रिसपॉंसके बाद वरुण के साथ मिलकर एक और फिल्म बनानी की बात कही थी। बता दें कि इस बात पर अभी संदेह है और डेविड धवन अपनी सुपर हिट सीरीज नं 1 की शुरुआत फिर से करना चाहते है जिसमें उनका साथ वरुण धवन और रोहित धवन देने वाले है। खबरों की मानें तो इसपर काम भी शुरु हो चुका है और फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है।

बता दें कि इस बात के लिए सारा अली खान का नाम सामने आ रहा था लेकिन इसको वरुण धवन ने पूरी तरह से नकार दिया है। उनका कहना है कि अभी इस बारे में सिर्फ बातचीत चल रही है..

sara ali khan, varun dhawan, david dhawan, सारा अली खान, वरुण धवन, डेविड धवन

इसके पहले किसी भी एक्ट्रेस का नाम आना किसी अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं है। गौरतलब है कि सारा अली खान की पहली फिल्म केदारनाथ काफी विवादों से गुजर रही है और अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है तो वो दूसरी फिल्म सिंबा में बिजी हो गई है।

केदारनाथ में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे और फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। सिंबा में वो रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी और इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे है।

इसके अलावा बात करें वरुण धवन की तो इस समय वो फिल्म सुई धागा को लेकर चर्चा में है। बता दें कि उनके पिता डेविड धवन ने गोविंदा के साथ मिलकर नं 1 सीरीज में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी थी..

अब वो ऐसा ही कुछ वरुण के साथ मिलकर सोच रहे है। फिलहाल इसका आगे क्या होता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X