किस फिल्म की डबिंग कर रही हैं Sara Ali Khan? तस्वीर देख एक्साइटेड हुए फैंस!

सारा अली खान अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार काम कर रही हैं और आने वाले साल में वो बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी। उनको लेकर ये मशहूर है कि फिल्म में जान डाल देती हैं और अभिनय काफी लाजवाब होता है। इस वक्त उनकी एक तस्वीर चर्चा में है जो कि उन्होने खुद इंस्टाग्राम पर साझा की थी। इस तस्वीर के मुताबिक सारा अली खान अपने प्रोजेक्ट गैसलाइट की डबिंग कर रहीं हैँ। उन्होने तस्वीर के साथ विक्रांत मैसी और चित्रांदगा सिंह को टैग किया है।
सारा अली खान के इस प्रोजेक्ट को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन आने वाले समय में वो इसको लेकर ऐलान करेंगी। इस फिल्म के अलावा भी सारा अली खान कई फिल्मों को लेकर काम कर रही हैं और हालिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि,
विकी कौशल के साथ निर्देशक लक्ष्मण उटेकर की अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा फिल्म में वो नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सारा अली खान एक बायोपिक का भी हिस्सा बनेंगी जिसका नाम फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' होने वाला है।
फिल्म काफी दमदार होगी क्योंकि इसकी पृष्ठभूमि 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित है। जी हां, इस फिल्म में सारा अली खान एक स्वतंत्रता सेनानी का किरदार निभाएंगी।
ऐसी खबरें हैं कि सारा जल्द ही 'ऐ वतन मेरे वतन' से अपना फर्स्ट लुक रिलीज करने वाली हैं। फिलहाल वो दिवाली पार्टियों को लेकर भी काफी व्यस्त हैं और इसकी तैयारी कर रहीं हैँ।


Click it and Unblock the Notifications