घास की गठरी उठा कर बिहार के गांव में सारा अली खान, देखिए एक्ट्रेस का मजेदार भारत दर्शन VIDEO

सारा अली खान अपने फैंस का एंटरटनमेंट करने से पीछे नहीं हटती हैं। सारा अली खान का नया वीडियो सामने आया है जहां पर वो एक बार फिर से अपने दर्शकों के लिए भारत दर्शन लेकर लौट आयी हैं। सारा अली खान का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस बार सारा अली खान ने बिहार की खेती में अपने सिर पर घास की गठरी उठाकर घूमते हुए नजर आ रही हैं।

सारा अली खान ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। सारा अली खान का ये वीडियो उन सभी लोगों के लिए है जो कि कोरोना लॅाकडाउन में घर में सुरक्षित रहकर बाहर घूमने की इच्छा रखते हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के इस वीडियो को इंटरनेट पर सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है।

Sara Ali Khan

ये वीडियो सारा अली खान ने देशभर में हुई अपनी यात्रा को मिलाकर बनाया है। इस वीडियो की शुरुआत दिल्ली के इंडिया गेट से शुरू होती है। यहीं पर सारा ये कहते हुए नजर आती हैं कि नमस्कार दर्शकों, हम इंडिया गेट यानी भारतीय दरवाजे पर हैं।

सारा अली खान का भारत दर्शन

सारा अली खान का भारत दर्शन

अगले ही समय सारा अली खान सिर पर घास की गठरी उठाते हुए बिहार के गांव का नजारा दिखाती हैं। इसके बाद एक के बाद एक सारा अपने हिंदी दर्शकों के लिए जयपुर, सांगला, वैष्णो देवी, वाराणसी और गोवा के सारी खूबसूरती इस वीडियो में दिखाती हुईं नजर आती हैं। सारा अली खान ने अपने सारे वीडियो के एक साथ जोड़कर एक बेहरीन भारत दर्शन की झलक दिखाई है। हर जगह पर सारा अली खान का लुक और ड्रेस बदला हुआ नजर आता है।

सारा अली खान का मजेदार वीडियो

सारा अली खान का मजेदार वीडियो

सिर पर घास रखते हुए सारा अली खान को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। सारा अली खान के इस वीडियो को अभी तक 2 करोड़ से अधिक बार देखा गया है। इसी से आप समझ सकते हैं कि सारा अली खान ने होस्ट बनकर लाजवाब काम इस वीडियो में किया है। सारा अली खान इंस्टाग्राम पर अपने शूटिंग के पीछे की कहानी लेकर आती हैं।

सारा अली खान और अक्षय कुमार

सारा अली खान और अक्षय कुमार

कुछ दिन पहले उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया जहां पर उनकी नाक पर लगी हुई चोट को वो छिपाते हुए नजर आयीं। इसके साथ सारा अली खान अपनी खूबसूरत बोल्ड तस्वीरों के साथ शायरी भी लिखना शुरू कर दिया है। फिल्मों के लिहाज से भी सारा अली खान बिग प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती चली जा रही हैं। जल्द ही वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ अतरंगी रे में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X