हाथों पर इस नाम की मेहंदी लगवाकर बुरी फंसीं सारा अली खान, लोग बोले- अपने बॉयफ्रेंड का नाम...

Sara Ali khan in trouble applying mehendi of this name: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी शानदार पर्सनालिटी से फैन्स का दिल जीतना जानती हैं। हाल ही में सारा अली खान एक फैमिली फंक्शन में शामिल हुई थीं। शादी के माहौल में सारा अली खान काफी सजी धजी नजर आ रही हैं। वह जमकर शादी के सभी फंक्शन एंजॉय करती दिख रही हैं, लेकिन जैसे ही लोगों की नजरें सारा के हाथों पर लगी मेहंदी पर पड़ी लोग तो हैरान ही रह गए।
बुरी फंसीं सारा अली खान
जी हां, हाल ही में सारा अली खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं कभी वह दूल्हे राजा के साथ फोटो खिंचवाती दिख रही हैं तो कभी वह मेहमानों के साथ एंजॉय करती नजर आ रही हैं, लेकिन जैसे ही लोगों की नजरें सारा अली खान के हाथों पर लगी मेहंदी पर पड़ी लोगों हैरान रह गए। दरअसल सारा अली खान ने अपने हाथों पर भोलेनाथ का नाम लिखवाया है। इतना ही नहीं उन्होंने त्रिशूल, ओम और नंदी भी बनवाए हैं। वैसे तो सारा अली खान की भक्ति देखकर लोग खुश हुए हैं, लेकिन भोलेनाथ का नाम हाथों पर लिखा देख भोलेनाथ के भक्तों ने नाराजगी जाहिर की।
सारा अली खान को लोगों ने किया जमकर ट्रोल
जी हां, तस्वीरों को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप शिव को मानती हो अच्छा है, लेकिन भोलेनाथ का नाम हाथ में मेहंदी के तौर पर नहीं लगवाना चाहिए क्योंकि हम नित क्रिया करते हैं जिसे ईश्वर का अपमान होता है। वहीं दूसरे ने लिखा- आप अपने बॉयफ्रेंड का नाम लिखवाओ मेहंदी की डिजाइन बनवाओ, लेकिन भगवान की प्रतिमा और नाम मत लिखवाओ। बता दें कि सारा अली खान को उनकी मेहंदी की वजह से जमकर ट्रोल किया जा राह है।


Click it and Unblock the Notifications