सौतेले भाईयों के लिए राखी लेकर पहुंची सारा तो करीना ने... राखी पर पटौदी गर्ल्स ने की खूब मस्ती

Pataudis Rakshabandhan: बॉलीवुड स्टार सारा अली खान ने आज धूमधाम से राखी का त्योहार मनाया है। अदाकारा सारा अली खान राखी के त्योहार पर अपनी सौतेली मां करीना कपूर खान के घर पहुंची थीं। जहां अदाकारा ने अपने तीनों भाइयों संग ये त्योहार बेहद धूम धमाके के साथ मनाया। त्योहार के बाद अदाकारा सारा अली खान ने खुद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। सामने आईं इन क्यूट तस्वीरों को देख बेबी तैमूर और बेबी जेह अली खान के चेहरे से आपकी नजर भी नहीं हटेगी। यहां देखें फोटोज।
फिल्म स्टार सैफ अली खान और करीना कपूर के घर पर राखी के खास मौके पर पूरा परिवार एकजुट हुआ। जिसकी तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं। फिल्म स्टार सारा अली खान ने इस दौरान अपने तीनों भाइयों को बड़े प्यार से राखी बांधी। जिसकी तस्वीरें आते ही वायरल हो गईं।
अदाकारा सारा अली खान ने इस दौरान अपनी बुआ की बेटी इनाया खेमू को भी बेहद प्यार से राखी बांधना सिखाया। जिसकी क्यूट तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं। फिल्म स्टार सारा अली खान से राखी बंधवाने के बाद तीनों सितारे तस्वीरें क्लिक करवाते दिखे। इस दौरान जेह बाबा की क्यूटनेस सभी का अटेंशन खींच ले गई।
अदाकारा सारा अली खान से राखी बंधवाने के बाद पूरे परिवार ने एक फ्रेम में तस्वीर क्लिक करवाई। जिसकी झलक आप यहां देख सकते हैं। सौतेली मां करीना संग भी पोज करती दिखीं सारा अली खान अदाकारा सारा अली खान इस दौरान अपने पिता और भाई के साथ ही सौतेली मां करीना कपूर खान के साथ भी तस्वीरें क्लिक करवाती दिखीं।


Click it and Unblock the Notifications