सैफ अली खान पर हमले के बाद अमृता सिंह ने उठाया ये कदम, डरे-सहमे-हैरान-परेशान अस्पताल पहुंचे सारा-इब्राहिम

Saif Ali Khan

Sara Ali Khan Ibrahim Ali Khan At Lilavati Hospital: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद परिवार और करीबी उनकी हालत जानने के लिए अस्पताल का रुख कर रहे हैं। ऐसे में सैफ अमृता के बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान ने भी खबर मिलते ही आनन फानन में अस्पताल का रुख किया।

सारा अली खान और इब्राहिम अली खान इस दौरान काफी हैरान-परेशान दिखाई दे रहे थे। गाड़ी उतरते ही दोनों तेज कदमों से अस्तपाल के अंदर चले गए। सैफ अली खान पर हुए इस हमले ने हर किसी को अंदर तक झंकझोर कर रख दिया है। सारा-इब्राहिम सैफ और अमृता के बच्चे हैं और तलाक के बाद दोनों अमृता के साथ ही रहते हैं। ऐसे में हादसे की जानकारी मिलते ही अमृता ने दोनों बच्चों के सैफ से मिलने के लिए भेजा।

बाताया जा रहा है कि चोरों का सबसे पहला टार्गेट तैमूर अली खान और जेह अली खान थे। ऐसे में नैनी से बहस होने के बाद सैफ के साथ हाथापाई हुई जिसमें सैफ अली खान लहूलुहान हो गए।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सैफ की न्यूरो सर्जरी हो गई है। उनके शरीर से दो से तीन इंच लंबा शार्प ऑब्जैक्ट निकाला गया है। यह चाकू का ही हिस्सा बताया जा रहा है। अब सैफ अली खान की कॉस्मैटिक सर्जरी की जा रही है। इस हमले में सैफ अली खान की हाउस हेल्प भी घायल हुई हैं। हाउस हेल्प को मामूली चोटें आई हैं। सूत्रों का कहना है कि घर में एक Duct थी, जो बेडरूम के भीतर खुलती थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि ऐसी संभावना है कि इसी Duct से चोर घर में घुसे थे।

सैफ अली खान और करीना कपूर की टीम ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया है कि सुबह 2:30 से 3 बजे के करीब चोरों ने एक्टर पर हमला कर दिया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। बयान में पुष्टि की गई कि चोरों से बचने के दौरान सैफ घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनका ट्रीटमेंट जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X