सारा अली खान के साथ Tik Tok पर मां अमृता सिंह की खुल्लम खुल्ला मस्ती, खोली सबकी पोल
लॉकडाउन में इन दिनों सारा अली खान काफी एक्टिव हैं। वह लगातार कभी अपनी तस्वीर से तो कभी वीडियो से फैंस के बीच पेश आ रही हैं। लेकिन इस बार तो कमाल ही हो गया। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जो कि टिक टॉक पर बनाया गया है। इस वीडियो में सारा अली खान अपने पूरे परिवार यानी कि मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ नजर आ रही हैं।
इस टिक टॅाक में एक आवाज आती है जहां पर कई साले सवाल पूछे जाते हैं। इसमें सभी इशारे से सबकी पोल खोलते हुए नजर आते हैं। सबसे ज्यादा लोकप्रिय कौन है तो अमृता सिंह पर इशारा किया जाता है। सबसे ज्यादा सनकी इस सवाल पर अमृता बेटे इब्राहिम की तरफ इशारा करती हैं।

सारा पहले मां अमृता की तरफ इशारा करती हैं लेकिन फिर खुद की तरफ हाथ मोड़ लेती हैं। पढ़ाई में बेहतर बनाने की बारी आती है तो सारा अली खान का नाम लिया जाता है। मस्ती में नाम इब्राहिम का आता है। बता दें कि विद्रोही कौन है इसके जवाब में सबका इशारा सारा अली खान की तरफ होता है।
सबसे ज्यादा परेशानी इब्राहिम खड़ी करते हैं। इस वीडियो को तेजी से देखा जा रहा है। तो चलिए आपको भी ये वीडियो दिखाते हैं और साथ ही क्या आप जानते हैं कि जवानी के दिनों में अमृता की शक्ल ऐसी थी, बिल्कुल सारा जैसी। जी हां, मां और बेटी एक जैसी। चलिए आपको वीडियो के साथ ये भी दिखाते हैं।
View this post on InstagramThe only thing that we can always agree on is Singh is King 👑 💪🏻👳🏽♂️👩👧👦🙉🙈🐵
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on


Click it and Unblock the Notifications