रांझणा 2 की स्टारकास्ट फाईनल - धनुष- सारा अली खान और ऋतिक रोशन, जानिए डीटेल्स
Recommended Video
Sara Ali Khan & Dhanush to romance in Raanjhanaa 2; Check Out Here |FilmiBeat
खबर थी कि आनंद एल राय, धनुष - सारा अली खान और ऋतिक रोशन के साथ एक धमाकेदार प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं। ये फिल्म एक लव ट्राएंगल होने वाली थी। और अब गपशप गली की मानें तो ये फिल्म रांझणा का सीक्वल होगी। गौरतलब है कि पहले भी धनुष ने आनंद एल राय के साथ रांझणा 2 के बारे में हिंट दिया था।
वहीं आनंद एल राय भी इससे पहले फिल्म के सीक्वल के बारे में बात कर चुके हैं। वहीं फैन्स को जब से इस बारे में खबर लगी है तब से तो फैन्स में इतना उत्साह है कि फिल्म के पोस्टर डिज़ाइन करना भी शुरू कर दिया गया है।

ऋतिक रोशन और सारा अली खान का नाम पहले भी करण जौहर की एक फिल्म के लिए साथ आ चुका है लेकिन बात नहीं बनी। अब आखिरकार, सारा अली खान, ऋतिक रोशन के साथ किसी फिल्म में नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications