Pics: सारा अली खान की बिकीनी, छुट्टियां और तसवीरें खत्म नहीं हो रही हैं
सारा अली खान की नए साल की छुट्टियां मालदीव्स में बीतीं और अब सारा इन छुट्टियों से अपनी तस्वीरें, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों में तीन चीज़ें कॉमन हैं - बिकीनी, पानी और सारा के भाई इब्राहिम अली खान।
इब्राहिम, 19 साल के हैं और सारा के साथ उनकी तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर वायरल रहती हैं। अब सारा ने इब्राहिम के साथ ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।
अगर काम की बात करें तो सारा अली खान इस साल की शुरूआत करेंगी कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज़ अली की फिल्म के साथ इस फिल्म का नाम फिलहाल नहीं रखा गया।
इसके बाद सारा अली खान, वरूण धवन के साथ कुली नं. 1 रीमेक में नज़र आएंगी। हाल ही में फिल्म से दोनों की एक तस्वीर भी जारी की गई। लेकिन फिलहाल तो सारा की छुट्टियों का खुमार नहीं उतर रहा है। आप भी देखिए उनकी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











