तो सलमान को रिजेक्ट करने के बाद, अब उनकी छोड़ी हुई फिल्म में हो गई ENTRY!

फिलहाल बॉलीवुड में केवल दो स्टार किड्स के चर्चे हैं, पहली हैं सारा अली खान, सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी और दूसरी हैं जान्हवी कपूर, श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी।

सारा अली खान दो फिल्में कर रही हैं - रॉनी स्क्रूवाला की अभिषेक कपूर फिल्म - केदारनाथ जिसमें उनके हीरो हैं सुशांत सिंह राजपूत। और दूसरी फिल्म है करण जौहर की रोहित शेट्टी फिल्म - सिंबा जिसमें उनके हीरो हैं रणवीर सिंह।

sara-ali-khan-hasn-t-signed-rannbhoomi-opposite-varun-dhawan

लेकिन अब माना जा रहा है कि सारा अली खान को उनकी तीसरी फिल्म भी मिल चुकी है और ये फिल्म है शशांक खेतान की रणभूमि। फिल्म में वरूण धवन मुख्य भूमिका में हैं। और गपशप गली की मानें तो ये फिल्म करण जौहर की शुद्धि ही है।

अब सबको पता है कि आखिरी बार शुद्धि दो साल पहले बन रही थी, सलमान खान के साथ। फिर सलमान ने ये फिल्म वरूण धवन को ट्रांसफर कर, करण जौहर को धोखा दे दिया।

बात करें सारा अली खान की तो सारा को सलमान ने अपने जीजा जी आयुष शर्मा के साथ फिल्म डेब्यू करने का ऑफर दिया था जिसे सारा ने बिना दूसरी बार सोचे रिजेक्ट कर दिया था।
[Satyanaash: दो सुपरस्टार्स की धमाकेदार टक्कर पार्ट 2, दोनों फिल्म कैंसिल]

और अब सारा सलमान की रिजेक्ट की हुई शुद्धि का हिस्सा बन सकती हैं। सूत्रों की मानें तो रणभूमि शुद्धि ही है, लेकिन बदली हुई। थोड़ी सी कहानी में बदलाव करने के बाद, फिल्म को नए कलेवर में उसी कहानी के साथ पेश किया जा रहा है।

गौरतलब है कि करण जौहर की शुद्धि जिस दिन से एलान की गई है उस दिन से चर्चा है। कभी फिल्म बनती है तो कभी नहीं बनती है। खबरें यहां तक थीं कि श्रेया घोषाल ने फिल्म के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड किया है।
['KHAN DHAMAKA' और हो चुकी है महाक्लैश की तैयारी, ये रहा प्लान!]

खैर, अब देखना है कि रणभूमि ही शुद्धि वाली खबरें वाकई में सच निकलती है या फिर दर्शकों को सच में कोई शुद्धि देखने को मिलेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X