सारा अली खान कर चुकी हैं इस बिजनेसमैन के साथ सगाई! इस साल दुल्हन बनेंगी पटौदी लाडली?

Sara Ali Khan Engagement: सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। वह 29 साल की हो चुकी है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि सारा अली खान अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है।
दरअसल, आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले सारा अली खान को लेकर यह खबर सामने आई थी कि जल्द ही वह शादी कर सकती हैं। रेडिट के bollyblindsNgossip नाम के पेज द्वारा यह दावा किया गया है कि उनकी सगाई भी हो चुकी है। कहा तो यह भी गया था कि एक्ट्रेस में एक बिजनेसमैन के साथ में सगाई की है।
बता दें कि उस पोस्ट में यह लिखा हुआ था कि वह शख्स सारा अली खान से बहुत ज्यादा प्यार करता है। पोस्ट में यह दावा किया गया था कि सारा अली खान भी रिश्ते से काफी ज्यादा खुश है और परिवार ने भी इसको मंजूरी दे दी है। खबरों के अनुसार सारा अली खान और वह बिजनेसमैन इस साल शादी कर सकते हैं।
हालांकि आपको बता दें कि सारा अली खान या फिर उनके परिवार की तरफ से इस खबर पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन इसके बावजूद भी सारा अली खान का नाम इससे पहले कई सारे एक्टर्स के साथ में जुड़ चुका है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत से लेकर कार्तिक आर्यन तक का नाम शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications














