सारा अली खान के पेट में जम गई ढेर सारी चर्बी? सामने आईं तस्वीरें की वजह से हुईं असहज!

Sara Ali Khan Belly Fat- सारा अली खान की हॉटनेस के तो सभी दीवाने हैं और साथ ही उनको शानदार एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत हैं लेकिन वो अपनी बोल्डनेस से भी लोगों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।
एक बार फिर से सारा ने अपने फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए अपने पेट की चर्बी दिखाई है। सारा अली खान को इस तस्वीर में बैठे हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर में सारा काफी मोटी हैं।
उन्होने ये स्टोरी सिर्फ ये बताने के लिए लगाई थी क्योंकि वो बताना चाहती थी कि उन्होने कितनी मेहनत की है। पेट की चर्बी वाली तस्वीर कुछ पुरानी है। उन्होने इन तस्वीरों के साथ लिखा है कि, ''मेरे लिए इन तस्वीरों को पोस्ट करना काफी असहज करने वाला है।
वजन की समस्या मेरे साथ अक्सर होती रही है। वजन कम करने के लिए लगातार 2 सप्ताह मेहनत की।'' इसके साथ उन्होने जिम ट्रेनर को भी बधाई दी। बता दें कि एक वक्त था जब सारा अली खान का वजन काफी ज्यादा था। फिल्मों में आने से पहले सारा अली खान बहुत मोटीं थीं और उनकी तस्वीरें देखकर आप हैरान तक हो सकते हैं।
वर्कफ्रंट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगी, जो मानवीय रिश्तों की कड़वी कहानियों को प्रदर्शित करेगी।
इस फिल्म में सारा के साथ आदित्य रॉय कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, अली फजल और नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के अलावा सारा 'ऐ वतन, मेरे वतन' भी दिखाई देंगी। इस वक्त वो अपनी फोटोज को लेकर छाई हैं।


Click it and Unblock the Notifications