SShhh: चुपचाप यहां रोमांस कर रहे थे ये SUPERSTAR KIDS...किसी ने खींच ली तस्वीर
बॉलीवुड की सबसे दिलचस्प खबर होती है जब दो स्टार किड्स आपसे में मिलते हैं। अब भले ही वो दोस्त हों, लेकिन खबरें बनाने वाले और पढ़ने वाले यही समझते हैं जो वो समझना चाहते हैं।
काफी दिनों से गपशप गली में खबर थी कि सारा अली खान औऱ हर्षवर्धन कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सारा अली खान यानि कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी और हर्षवर्धन कपूर यानि कि अनिल कपूर के बेटे और सोनम कपूर के भाई।
अब बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम के लिए योगेन शाह ने इन दोनों की एक तस्वीर साथ में खींच ही डाली है जिससे लगभग इस खबर पर मुहर लग गई है। अब देखना ये है कि इस तस्वीर के बाद दोनों घरों मे ंक्या होता है क्योंकि अमृता सिंह ज़रा कड़क मम्मी हैं।

इस तस्वीर में हर्ष और सारा दोनों शायद पावभाजी का आनंद ले रहे हैं। वैसे कुछ दिन पहले भी खबर थी कि ये दोनों किसी होटल में साथ में डिनर कर रहे थे और एक दूसरे को बेबी ही कह रहे थे। तब से दोनों के पीछे मीडिया पड़ ही गई थी और आज ये तस्वीर वायरल हो रही है।
हालांकि दोनों साथ में इतने अच्छे लग रहे हैं कि इन्हें एक फिल्म में देखने के लिए फैन्स बेसब्र हो चुके होंगे। वहीं सारा अली खान अपना डेब्यू, सलमान खान के दामाद, आयुष शर्मा के साथ, करण जौहर की सैरात रीमेक से कर रही हैं, ऐसी खबरें हैं।
हर्ष ने पिछले साल मिर्ज़िया से डेब्यू किया था और फिलहाल वो विक्रमादित्य मोटवानी की भावेश जोशी की शूटिंग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











