दादी शर्मिला टैगोर की फिल्मों पर सारा अली खान ने कहा, 'यकीन नहीं होता कि वो मेरी दादी हैं'

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने हाल ही में अपनी दादी शर्मिला टैगोर को लेकर बातें शेयर की हैं। सारा अपनी दादी की फिल्में देखकर हैरान हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार तो इस बात पर यकीन नहीं होता है कि वह इतनी दिग्गज पर्सनैलिटी से संबंध रखती हैं। साथ ही कहा कि वह खुद को किस्मतवाली समझती हैं कि उनकी दादी मां शर्मिला टैगोर हैं।

बता दें, शर्मिला टैगोर बीते जमाने की सुपरहिट अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने हिंदी और बांग्ला फिल्मों में काम किया है। अमर प्रेम, दाग, अराधना, चुपके चुपके, छोटी बहू जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।

Sara Ali Khan

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान सारा अली खान ने कहा, "वह बहुत शालीन और कमाल की हैं। वह गरिमा भरे बर्ताव से भरी हुई हैं। साथ ही वह एक बहुत ही मातृत्व से भरी और प्यारी सी दादी मां हैं। जब मैं आराधना और मेरे सपनों की रानी जैसी फिल्में देखती हूं तो मुझे लगता है कि ओह माय गॉड वो मेरी दादी हैं। क्या वाकई? क्योंकि वो कमाल की अदाकारा भी हैं। मेरे लिए वह पहली सुपरस्टार हैं।"

इसी इंटरव्यू में सारा ने अपनी मां को लेकर भी बातें कीं, और कहा- "मेरी मां तब से फिल्में कर रही हैं जब वह महज 16 साल की थीं। उन्होंने सत्यजीत रे के साथ बहुत काम किया है, उन्होंने उनके साथ 4-5 फिल्में की हैं। वह उनकी पसंदीदा थीं। एक महिला के तौर पर वह अपनी कला को जबरदस्त ढंग से प्रतिनिधित्व किया करती थीं.."

फिल्मों की बात करें तो सारा अली खान हाल ही में कुली नंबर में नजर आई थीं। अब वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X