Pic of the Day: सारा अली खान की इस तस्वीर में केवल उनके होंठों पर नज़र टिक जाएगी
कल रात से सारा अली खान की लेटेस्ट तस्वीर वायरल है और क्यों है वो आपको अब तस्वीर देखकर समझ आ ही जाएगा। दरअसल, सारा अली खान समुंदर किनारे टाइम बिताती दिखीं। लेकिन आपका ध्यान केवल उनके होंठों पर जाएगा।
और इसका कारण है सारा अली खान की चटक नीले रंग की लिपस्टिक। जी हां, इससे पहले ऐश्वर्या राय के पर्पल लिप्स तो कोई भूला नहीं होगा। और अब सारा के नीले होंठ भी कोई नहीं भूलेगा।

सारा इन नीले होंठों में बेहद कॉन्फिडेंट नज़र आईं और पूरे मस्ती के मूड में दिखीं। गौरतलब है कि आजकल सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत और उनकी थाईलैंड ट्रिप को लेकर काफी विवादों में हैं।
दरअसल, सूत्रों की मानें तो सुशांत ने इस ट्रिप पर 78 लाख रूपये खर्च किए थे क्योंकि सारा के लिए उन्होंने एक चार्टर्ड प्लेन बुक किया था। और इसका कारण ये था कि सारा नहीं चाहती थीं कि किसी को पता चले कि वो और सुशांत सिंह राजपूत एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
खैर, इन सब बातों से बेफिक्र सारा इस समय केवल खुद पर फोकस कर रही हैं जो उनके करियर के लिए शानदार बात है।


Click it and Unblock the Notifications
