Sara Ali Khan: फिल्म प्रमोशन के दौरान सारा अली खान को आया गुस्सा, कह दी ऐसी बात- 'हां हूं मैं चीप!'

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी और फिल्म एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी एक्टिग और अपने देसी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर ही अपने व्यवहार के लिए सुर्खियों में रहती हैं, हाल ही में सारा ने अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन के दौरान अपना गुस्से वाले अंदाज को भी दिखाया, जो कि फैंस के लिए काफी नया था। इसको लेकर सारा अली खान लाइमलाइट में आ गई हैं।
दरअसल आने वाली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में सारा अली खान इंदौर के एक मध्यवर्गीय परिवार की बहू के किरदार में दिखेंगी। सोमवार 15 मई को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान सारा ने बताया कि वह दिल से एक भारतीय देसी लड़की हैं। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के कुछ दिलचस्प किस्से भी सुनाए।
सारा कहती हैं, 'अगर मैं अपने किरदारों की बात करूं तो यही समझा सकती हूं कि मैं अपने देश की धड़कन से बहुत हद तक जुड़ी हुई हूं। मैं यह सोच कर बड़ी हुई कि मैं भारत की एक देसी लड़की हूं। एक ऐसी लड़की जो जुहू में अपनी मां के साथ रहती है। मेरी जिंदगी में मैंने कोई भी बड़ी-बड़ी चीजें नहीं रखी हैं।
आगे सारा ने कहा, मैं एक सीधा साधा जीवन जीती हूं। मैं अपनी इस भारतीयता पर गर्व करती हूं। अगर बात करूं अपने किरदारों कि तो यहां पर हर बार मेरे निर्देशकों का नजरिया होता है क्योंकि उन्हीं के कारण मैं एक मिडिल क्लास लड़की के किरदार को अच्छे से निभा पाती हूं।
अपने सह अभिनेताओं के बारे में बात करते हुए सारा ने कहा, मुझे लगता है विक्की चौथे अभिनेता हैं जिन्होंने मेरे साथ काम करते हुए शादी कर ली। मेरे साथ यही हो रहा है कि जो भी मेरे साथ काम करता है, उसकी शादी हो जाती है। मैं सभी अभिनेताओं को बोलना चाहती हूं कि जिन लोगों को शादी करने की इच्छा है वह मेरे साथ एक फिल्म कर लें।
इसी बीच सारा की कंजूसी का किस्सा भी निकला। विक्की कौशल बताते हैं, सारा वास्तव में बहुत ही कंजूस और पैसे बचाने वाली लड़की हैं। हम इंदौर में शूटिंग कर रहे थे और सारा के साथ उनकी मम्मी अमृता जी आई हुईं थी। उस समय मैंने सच में अपनी आंखों से देखा कि सारा उन्हें डांट रही हैं। मुझे लगा दोनों का कुछ निजी होगा बीच में नहीं बोलना चाहिए।
लेकिन जब रात में हम मिले और मैंने पूछा कि क्या हो गया? तब सारा ने कहा कि मेरी मां मेरे लिए सोलह सौ रुपये की तौलिया लाई हैं। सोचो ये लड़की अपनी मां को एक महंगे तौलिए के डांट सकती है। इस पर सारा अली खान ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'हां हूं मैं चीप! बताओ सोलह सौ रुपए का तौलिया कौन खरीदता है?' इस वक्त सारा का अंदाज देखने लायक था।
खैर फिल्म की बात करें जिसमें पहली बार सारा अली खान और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं, वह फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लॉन्च के दौरान फिल्म के ट्रेलर में अपनी जरा सी झलक दिखाने वाले अभिनेता शारिब हाशमी भी मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications