सारा अली खान ने शेयर की उफ्फ सी नई तस्वीरें, श्रद्धा कपूर के 'खास दोस्त' से करवाया फोटोशूट
सारा अली खान आजकल अपनी आने वाली फिल्मों में बहुत व्यस्त हैं लेकिन वो फैन्स को अपनी तस्वीरों का पिटारा देना नहीं भूलती हैं। सारा अली खान तस्वीरें और फोटोशूट की शौकीन हैं और अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर ही फैन्स के साथ अपनी नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब सारा अली खान ने एक नया फोटोशूट करवाया है और इस फोटोशूट में सारा अली खान रूहानी लग रही हैं।
सारा अली खान के लिए ये फोटोशूट किया है श्रद्धा कपूर के तथाकथित खास दोस्त और बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा ने। और तस्वीरें देखकर आप भी मानेंगे कि रोहन ने सारा को बेहद ही खूबसूरत अंदाज़ में लेन्स पर उतारा है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा - काश कभी यूं हो, ना हसरतें ना जूनूं हो, तेरे ख्याल हों और तू हो, दिल में बस सुकूं हो। वैसे सारा अली खान का ये शायराना अंदाज़ फैन्स अक्सर ही उनकी तस्वीरों पर देख लेते हैं। सारा ने ये तस्वीरें किसी खास प्रोजेक्ट के लिए खिंचवाई हैं या फिर बस यूं ही, यो ते फिलहाल नहीं पता है लेकिन सारा अली खान इन तस्वीरों में बेहद हसीन लग रही हैं।

इंटरनेट पर मचाती रहती हैं तबाही
सारा अली खान, इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और उनकी तस्वीरों से उनका इंस्टाग्राम लगभग रोज़ ही अपडेट होता है। कभी इन तस्वीरों की तारीफ की जाती है तो कभी सारा अली खान इन तस्वीरों के लिए ट्रोल हो जाती हैं लेकिन अच्छी या बुरी, जैसी भी पब्लिसिटी हो, सारा की सभी तस्वीरें, बाहर आते ही वायरल हो जाती हैं।

बिकीनी Pics में मचाती हैं तबाही
सारा अली खान को जहां अपनी तस्वीरें शेयर करना बेहद पसंद हैं वहीं अगर ये तस्वीरें बिकीनी में हों तो क्या बात है। दरअसल, सारा अली खान अपनी बॉडी पर काफी मेहनत करती हैं और जब परफेक्ट बॉडी हो तो भई उसे शो ऑफ करने के लिए बिकीनी तो चाहिए ही चाहिए!

छुट्टियों की शौकीन सारा अली खान
सारा अली खान को छुट्टियां बेहद पसंद हैं और वो अक्सर अपने काम के बीच में छुट्टियां लेकर कहीं ना कहीं घूमने निकल पड़ती हैं। अपने दो शूटिंग शेड्यूल के बीच सारा अली खान एक छुट्टी तो ले ही लेती हैं और इसका गवाह होता है उनका इंस्टग्राम अकाउंट जिस पर सारा की छुट्टियों की तस्वीरों की भरमार होती है।

बेहद पसंद है पानी और समंदर
सारा अली खान की छुट्टियों की तस्वीरों में अमूमन या तो मंदिर दिखते हैं या फिर समंदर और पानी। जी हां, यानि कि या तो सारा का मूड बिल्कुल धार्मिक होता है या फिर वो समुंदर की लहरों में अपना सुकून ढूंढते हुए नज़र आती हैं। वहीं उनकी तस्वीरों के साथ एक और चीज़ कॉमन होती है और वो है सारा का शायरी के लिए प्यार।

सारा अली खान से खकते नहीं हैं फैन्स
सारा अली खान अपनी इन तस्वीरों से ही फैन्स के होश उड़ाती रहती हैं। इन तस्वीरों में सारा इतनी खूबसूरत लग रही होती हैं कि कोई भी उनकी तस्वीरों को देख कर ना ऊबता है और ना ही थकता है। सारा अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें डालती जाती हैं और फैन्स उन्हें निहारते जाते हैं।

हर तस्वीर हो जाती है वायरल
तस्वीरें देखकर ये भी साफ है कि सारा बस किसी भी एंगल में, किसी भी पोज़ में, किसी भी नए अवतार के साथ तस्वीरें खींचना नहीं भूलती हैं। लेकिन उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर उतनी ही वायरल होती है।

मालदीव्स की छुट्टियों में कहर
सारा अली खान ने जब 2020 का स्वागत मालदीव्स में एक फैमिली वेकेशन के साथ किया था तो सारा अली खान ने अपनी बिकीनी की तस्वीरों के साथ इंटरनेट पर तूफान ला दिया था। इन तस्वीरों में तीन चीज़ें कॉमन थीं - बिकीनी, बीच और सारा के भाई इब्राहिम।

लोगों ने किया था ट्रोल
सारा को इब्राहिम के साथ बिकीनी में तस्वीरें खिंचवाते लोगों ने काफी ट्रोल भी किया था। किसी ने उन्हें रिश्तों की दुहाई दी तो किसी ने धर्म की। बाकियों ने केवल शर्म की दुहाई दे दी। लेकिन सारा अली खान को इन कमेंट्स पर रिएक्ट करने की आदत नहीं है। अरे कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।

स्टार्स भी रहते हैं फिदा
सारा अली खान की इन सुपरफिट तस्वीरों को देखकर बॉलीवुड स्टार्स भी उन पर फिदा हो जाते हैं।उनकी एक तस्वीर पर कमेंट करते हुए बिपाशा बसु ने ने भी उनकी जमकर तारीफ की थी। खासतौर से उनकी फिटनेस की। वहीं फैन्स भी सारा के फिटनेस के मुरीद रहते हैं।

अक्सर बन जाती हैं जलपरी
इन तस्वीरों में सारा जलपरी बनी ही नज़र आ रही हैं। ऐसा लगता है कि अपनी छुट्टियां सारा पानी के अंदर ही बिता डालती हैं। लेकिन इन तस्वीरों को देखकर ये तो तय है कि सारा अली खान अपनी छुट्टियों में मस्ती जमकर करती हैं।

दर्शकों को बेहद पसंद हैं सारा अली खान
गौरतलब है कि सारा अली खान ने अपने करियर की शुरूआत सुशांत सिंह राजपूत के साथ केदारनाथ से की थी। फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था और फिल्म में सारा को काफी अटेंशन दिया गया। लेकिन सारा अली खान अपने डेब्यू के साथ ही छा गईं। डेब्यू से पहले वो कॉफी विद करण में अपने पिता सैफ अली खान के साथ नज़र आईं। इसके बाद 2018 में दिसंबर के महीने में सारा ने दो सफल फिल्में दीं - केदारनाथ और सिंबा।
अफवाहों पर नज़र डालें तो सारा अली खान को टाईगर श्रॉफ के अपोज़िट बाग़ी 4 के लिए अप्रोच किया गया है। इसके अलावा माना जा रहा है कि साजिद नाडियाडवाला की टीम, सारा अली खान को कार्तिक आर्यन की म्यूज़िकल ड्रामा सत्यनारायण की कथा के लिए अप्रोच कर रही है। लेकिन सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के इतिहास को देखकर यह कह पाना मुश्किल है कि दोनों साथ में ये फिल्म करते हैं या नहीं।
अगर आने वाली फिल्मों की बात करें तो सारा अली खान विकी कौशल के अपोज़िट, आदित्य धर के पीरियड ड्रामा अश्वत्थामा के लिए ट्रेनिंग कर रही हैं। इसके अलावा आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग खत्म करने के बाद सारा अली खान, आनंद एल राय की ही अगली फिल्म नखरेवाली पर काम करना शुरू कर देंगी। इस फिल्म में सारा टाईटल रोल निभाती दिखेंगी। फिल्म में उनका साथ देंगे विकी कौशल के भाई सनी कौशल। सनी कौशल इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से सबका दिल जीत चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications